702 पीस प्रतिबंधित नशीला टैबलेट बरामद

तस्कर हुआ फरार

By Prabhat Khabar News Desk | April 8, 2024 11:18 PM

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना के बेला पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रविवार की शाम बसमतिया पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा के तस्कर कृष्णा यादव पिता जागेश्वर यादव के घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर 702 पीस प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बरामद किया. जबकि इस कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. कार्रवाई के दौरान कारोबारी के घर से नशीली टेबलेट, बरामद कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.