कार से 510 लीटर विदेशी शराब जब्त
संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
By PRAPHULL BHARTI |
June 11, 2026 6:46 PM
जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान 510 लीटर विदेशी शराब लदी एक कार को नेशनल हाईवे 327 ई काकन टोल प्लाजा के निकट जब्त किया है. चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती पर थी. इस दौरान काले रंग की एक संदिग्ध कार पुलिस को देखकर तेज गति से अररिया की ओर भागने लगी. संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया. पीछा किये जाने पर चालक काकन टोल प्लाजा के समीप कार खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने कार संख्या बीआर 11 बीएम 1347 की छानबीन की. जिसमें से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस कार मालिक का पता कर रही है. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
