[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports न्यूजीलैंड की सीरीज जीत से भारत को नुकसान, WTC फाइनल की राह हुई कठिन

न्यूजीलैंड की सीरीज जीत से भारत को नुकसान, WTC फाइनल की राह हुई कठिन

0
न्यूजीलैंड की सीरीज जीत से भारत को नुकसान, WTC फाइनल की राह हुई कठिन
जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत का असर सीधे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका पर पड़ा है, जहां भारतीय टीम के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज जीत के साथ WTC में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इसके बाद उसके 6 मैचों में 52 अंक हो गए हैं और टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 72.22 पहुंच गया है. न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसने दूसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका (75.00 PCT) के साथ अंतर काफी कम कर लिया है.

भारत पांचवें स्थान पर

ताजा अंक तालिका में भारत 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंकों पर पांचवें स्थान पर है. टीम का PCT 48.15 है, जो न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से काफी पीछे है. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि बांग्लादेश 58.33 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में टीम इंडिया को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आगामी टेस्ट मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 में से 7 टेस्ट जीते हैं और उसका पॉइंट्स प्रतिशत 87.50 है. वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है.

इंग्लैंड को बड़ा नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड की स्थिति और खराब हो गई है. बेन स्टोक्स के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ सातवें स्थान पर है. टीम का पॉइंट्स प्रतिशत घटकर 24.36 रह गया है.

WTC 2025-27 अंक तालिका

स्थानटीममैचअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया88487.50
2साउथ अफ्रीका43675.00
3न्यूजीलैंड65272.22
4बांग्लादेश42858.33
5भारत95248.15
6श्रीलंका31644.44
7इंग्लैंड133824.36
8वेस्टइंडीज91614.81
9पाकिस्तान448.33

न्यूजीलैंड की इस शानदार सीरीज जीत ने WTC फाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया है, जबकि भारत को अब अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आने वाले टेस्ट मैचों में लगातार अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे.

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

Previous article AIIMS पटना में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, अब सभी प्रमुख काउंटरों पर होगा कैशलेस पेमेंट
Next article जमशेदपुर: बिना वर्क ऑर्डर के ही ढाल दी नाली और सड़क, मानगो नगर निगम में 6.73 करोड़ का घोटाला
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel