महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, 7वीं बार बनी चैंपियन; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया. कंगारू टीम ने 10 में से 7 संस्करण जीतकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा. यहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी विजेताओं की पूरी सूची.

By Ujjawal Sinha | July 6, 2026 12:11 AM

Womens T20 World Cup winners: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही कंगारू टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया. अब तक खेले गए 10 संस्करणों में से 7 बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनने में सफल रहा है, जो महिला टी20 क्रिकेट में उसकी बादशाहत को दर्शाता है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता (2009-2026)

वर्षविजेताउपविजेतामेजबान
2009इंग्लैंडन्यूजीलैंडइंग्लैंड
2010ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडवेस्टइंडीज
2012ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडश्रीलंका
2014ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियाभारत
2018ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडवेस्टइंडीज
2020ऑस्ट्रेलियाभारतऑस्ट्रेलिया
2023ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका
2024न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीकायूएई
2026ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडइंग्लैंड और वेल्स

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है. कंगारू टीम ने अब तक रिकॉर्ड 7 बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023, 2026) खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009, वेस्टइंडीज ने 2016 और न्यूजीलैंड ने 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया का दबदबा इस टूर्नामेंट में इतना रहा है कि उसने बाकी सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती है.

मुकाबले का हाल

लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली.

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी
अरबों की आबादी, फुटबॉल का जुनून; फिर भी फीफा वर्ल्ड कप से क्यों दूर हैं भारत-चीन जैसे देश?