श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की वापसी टीम की वापसी हुई है.
West Indies ODI Squad vs Sri Lanka: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. लंबे समय बाद शिमरोन हेटमायर को एकदिवसीय टीम में मौका मिला है. माना जा रहा है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से टीम में शामिल किया है. बोर्ड के मुताबिक हेटमायर सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले टीम से जुड़ेंगे.
चोट से उबरकर लौटे अल्जारी जोसेफ
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को भी टीम में शामिल किया गया है. अल्जारी जोसेफ ने चोट से वापसी है. वह जुलाई 2025 से पीठ की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इसके अलावा स्पिनर गुडाकेश मोती को भी टीम में शामिल किया गया है, जो पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे.
3 जून से शुरू होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 3, 6 और 8 जून को जमैका के सबीना पार्क में खेली जाएगी. यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए खास महत्व रखती है क्योंकि इसी के साथ टीम 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने के अभियान की शुरुआत करेगी. घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर टीम अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
वनडे के बाद टी20 और टेस्ट सीरीज भी
वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों टीमें जमैका में ही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद एंटीगुआ में दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी आयोजित की जाएगी, जिससे दोनों टीमों के बीच लंबा दौरा देखने को मिलेगा.
श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और शमर स्प्रिंगर.
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढ़ें: सरहद पार गूंज रहा वैभव सूर्यवंशी का नाम, IPL बैन के बावजूद पाकिस्तान में खूब हो रही चर्चा
