[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया खास वीडियो

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया खास वीडियो

0
वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया खास वीडियो
रोमी भिंडर और वैभव सूर्यवंशी आपस में बात करते हुए

Vaibhav Suryavanshi on future plan: अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में सनसनी मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं. क्रिकेट प्रेमी न केवल उनके खेल को पसंद कर रहे हैं, बल्कि उनके बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं. इसी सिलसिले में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने वैभव का एक विशेष इंटरव्यू किया है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर और भविष्य की रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की है.

वैभव ने राजस्थान रॉयल्स को लेकर कही बड़ी बात

जब नीलामी के मंच पर राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर वैभव सूर्यवंशी को अपने टीम में शामिल किया, तो हर कोई हैरान था. लेकिन वैभव के लिए यह सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट नहीं, बल्कि उनके सपनों की उड़ान है. फ्रेंचाइजी से मिले इस बड़े ब्रेक को वह अपनी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मानते हैं. खुद वैभव के शब्दों में कहें तो, “मैं हजार बार धन्यवाद बोल चुका हूं भगवान को राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम में लाने के लिए.”

फाइनल के बाद विराट कोहली से मिले वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान क्रिकेट जगत की दो पीढ़ियों का एक खूबसूरत मिलन देखने को मिला. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. विराट के इस जेस्चर ने युवा बल्लेबाज पर गहरी छाप छोड़ी है. इस मुलाकात को याद करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि जब विराट भैया ने उनके कंधे पर हाथ रखा, तो उन्हें एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ और ऐसा लगा जैसे वह कोई सपना देख रहे हों.

राजस्थान के खिताब को लेकर वैभव का बड़ा दावा

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन (2008) के बाद से अपनी दूसरी ट्रॉफी की तलाश में है. टीम के इस खिताबी सूखे और भविष्य की योजनाओं को लेकर जब वैभव सूर्यवंशी से सवाल किया गया, तो उनका आत्मविश्वास देखने लायक था. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि टीम सिर्फ दूसरी ट्रॉफी पर ही नहीं रुकेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में राजस्थान रॉयल्स की झोली में तीसरी, चौथी और पांचवीं ट्रॉफी भी आएगी.

यह भी पढ़े- T20 के नए कप्तान बनते ही भावुक हुए अय्यर, कही ये बड़ी बात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel