[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports हार्दिक पंड्या टी20 टीम से हो सकते हैं बाहर, जानिए क्या है BCCI का प्लान

हार्दिक पंड्या टी20 टीम से हो सकते हैं बाहर, जानिए क्या है BCCI का प्लान

0
हार्दिक पंड्या टी20 टीम से हो सकते हैं बाहर, जानिए क्या है BCCI का प्लान
हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 6 जून को भारतीय टीम का चयन होना है, लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आगामी T20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है. हालांकि, पंड्या को ड्रॉप किए जाने के पीछे उनकी फिटनेस या फॉर्म वजह नहीं है, बल्कि इसके पीछे सिलेक्टर्स का एक बड़ा प्लान है. दरअसल, अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई अभी से रणनीति तैयार कर रही है. 

अफगानिस्तान सीरीज में दिखेगा हार्दिक का असली ‘फिटनेस टेस्ट’

भारतीय चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि हार्दिक पंड्या अब उनके ‘मिशन वनडे वर्ल्ड कप 2027’ के सबसे अहम मोहरे हैं. यही वजह है कि उन्हें टी20 के वर्कलोड से दूर रखकर अब अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज में पंड्या का प्रदर्शन ही उनकी भविष्य की भूमिका तय करेगा. टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की खास नजर इस बात पर होगी कि हार्दिक क्रीज पर कितना समय बिताते हैं और क्या वे एक अहम गेंदबाज की तरह पूरे 10 ओवर फेंकने की लय हासिल कर चुके हैं. सेलेक्टर्स की कोशिश बेहद साफ है कि हार्दिक के वर्कलोड को इस तरह मैनेज किया जाए कि वे इंजरी-फ्री रहें. 2027 में साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरें.

हार्दिक का इंजरी से पुराना नाता

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए इंजरी हमेशा से सबसे बड़ा विलेन रही है. अभी हाल ही में IPL 2026 में बैक स्पाज्म के कारण वो 4-5 मैच नहीं खेल पाए थे. याद दिला दें कि पिछले साल एशिया कप 2025 के बीच से भी वो इंजरी के चलते बाहर हुए थे और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरा भी मिस कर गए थे. बार-बार लगती इसी चोट के कारण अब सेलेक्टर्स उन्हें टी20 से दूर रखकर सिर्फ वनडे पर फोकस करा रहे हैं, ताकि वो वर्ल्ड कप 2027 तक पूरी तरह फिट रह सकें.

T20 WC में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में हार्दिक पंड्या ने अहम भूमिका निभाई. इस ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने अपने ऑलराउंड खेल से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने टूर्नामेंट के 9 मैचों की 9 पारियों में 160.74 के शानदार स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए और संकट के समय टीम को संभाला. सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाते हुए उन्होंने 9 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए.

दुबे और नीतीश रेड्डी को मिल सकता है मौका

हार्दिक पंड्या की गैर-मौजूदगी में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में बतौर ऑलराउंडर शिवम दुबे और युवा नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है. सेलेक्टर्स इन दोनों खिलाड़ियों को अजमाकर पंड्या के बैकअप के रूप में तैयार रखना चाहते हैं, ताकि भविष्य में टीम का संतुलन न बिगड़े. 6 जून को होने वाली चयन समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है.

यह भी पढ़े- बाल कृष्णा की कप्तानी में उतरने को तैयार ‘धनबाद डायमंड्स’, रांची में भव्य इवेंट के साथ जर्सी लॉन्च

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel