टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला. वहीं टेस्ट में ट्रेविस हेड और वनडे में डेरिल मिचेल शीर्ष पर बने हुए हैं.

By Ujjawal Sinha | July 1, 2026 3:48 PM

Ishan Kishan Becomes No.1 T2O Batsman: बिहार के लाल और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. इसके साथ ही ईशान किशन टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया.

टी20 क्रिकेट में वापसी के बाद ईशान लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का असर रैंकिंग में भी देखने को मिला, जिसके चलते वह पहली बार टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान तक पहुंचने में सफल रहे.

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसके

अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा छठे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान की बढ़त के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव आठवें नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं.

T20I में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1भारतईशान किशन876
2भारतअभिषेक शर्मा869
3पाकिस्तानसाहिबजादा फरहान848
4इंग्लैंडफिल साल्ट792
5श्रीलंकापाथुम निसांका751
6भारततिलक वर्मा747
7इंग्लैंडजोस बटलर716
8भारतसूर्यकुमार यादव708
9ऑस्ट्रेलियामिचेल मार्श706
10दक्षिण अफ्रीकाडेवाल्ड ब्रेविस702

ट्रेविस हेड बने टेस्ट में बेस्ट

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जो रूट दो स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं.

वनडे में डेरिल मिचेल टॉप पर

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल शीर्ष पर बने हुए हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीन स्थान की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली तीसरे, रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: क्या इंग्लैंड सीरीज में होगा डेब्यू? वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला खुलासा