[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports आज गुजरात से भिड़ेगा राजस्थान, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

आज गुजरात से भिड़ेगा राजस्थान, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

0
आज गुजरात से भिड़ेगा राजस्थान, बारिश बिगाड़ सकती है खेल
रियान पराग और शुभमन गिल

IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज एलिमिनेटर-2 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा. इस करो या मरो के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स  की टीमें आमने-सामने होंगी. जो भी टीम आज जीतेगी, वो सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

कौन मारेगा बाजी

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर-2 का मंच सज चुका है, और मुकाबला बेहद दिलचस्प है. एक तरफ है राजस्थान रॉयल्स, जो न्यू चंडीगढ़ के इसी मैदान पर हैदराबाद को हराकर आ रही है. मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर तहलका मचा दिया था. राजस्थान के फैंस को आज फिर उनसे ‘सूर्य-तूफान’ की उम्मीद होगी. लेकिन सामने है गुजरात टाइटंस, जो धर्मशाला में बेंगलुरु के हाथों मिली 92 रनों की हार के बावजूद यहां पहुंची है. पिछले मैच में 162 पर ऑलआउट होने वाली गुजरात आज पलटवार करने के इरादे से उतरेगी.

आकड़ों में गुजरात भारी

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में आज होने वाले एलिमिनेटर-2 में गुजरात और राजस्थान के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. अगर पॉइंट्स टेबल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है. GT इस सीजन में 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है. जबकि राजस्थान की टीम 14 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही.

बारिश हुई तो राजस्थान बाहर

इस मैच पर मौसम का साया भी मंडरा रहा है. आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर आज का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं हो पाता, तो अंक तालिका में ऊपर रहने का सीधा फायदा गुजरात टाइटंस को मिलेगा. ऐसे में GT सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और राजस्थान रॉयल्स का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

हेड-टू-हेड

आंकड़ों की बात करें तो इस सीजन में अब तक गुजरात टाइटंस का पलड़ा राजस्थान पर पूरी तरह भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले खेले गए और दोनों में ही बाजी गुजरात ने मारी है.

यह भी पढ़े- करोड़ों की बोली, लेकिन मैदान पर फीका प्रदर्शन; ऋषभ पंत के 1 रन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel