[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में आसमान में बादलों का डेरा, 50 KM/H हवा और वज्रपात का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

बांका में आसमान में बादलों का डेरा, 50 KM/H हवा और वज्रपात का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

0
बांका में आसमान में बादलों का डेरा, 50 KM/H हवा और वज्रपात का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत
बांका में मौसम ने अचानक करवट ले ली है

सुभाष वैद्य, बांका.

Banka Weather Alert: जिले में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला. पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आंशिक राहत मिली है क्योंकि आसमान में बादल छाए रहे और धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

बदलते मौसम ने दी गर्मी से राहत

जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम के इस बदलाव से गर्मी का असर कम हुआ है और लोगों को राहत महसूस हो रही है. कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है.

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जिले के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए लोगों को खुले स्थानों पर न रहने की सलाह दी गयी है.

अगले तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 31 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इस अवधि में कई जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

तापमान में मामूली गिरावट के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पुरवा हवा 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री की हल्की गिरावट संभव है.

किसानों और आम लोगों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. खासकर खेतों में काम करने वाले लोगों को वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम खराब होने पर खुले में न जाने की सलाह दी गयी है.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

Previous article आ गए आज के Free Fire MAX Redeem Codes, तुरंत क्लेम करें फ्री रिवॉर्ड्स
Next article पटना समेत 17 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में होगी भारी बारिश, 60-70 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel