[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तय करेंगे भारत की किस्मत

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तय करेंगे भारत की किस्मत

0
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तय करेंगे भारत की किस्मत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

India Qualification Scenario: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर मिली आसान जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम शानदार लय में है, लेकिन 21 जून को दक्षिण अफ्रीका ने भारत के इस भ्रम को तोड़ दिया. इस हार ने टीम इंडिया की कमियों को उजागर तो किया ही, साथ ही टूर्नामेंट के कड़े फॉर्मेट के कारण अब भारत पर बाहर होने का संकट भी मंडरा रहा है. चूंकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में मजबूत स्थिति में हैं, इसलिए भारतीय टीम के लिए आगे का सफर अब ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है.

भारत के लिए बढ़ी मुश्किलें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 की अंक तालिका अब साफ होने लगी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैचों में 3 जीत दर्ज कर टेबल में शीर्ष पर काबिज है और उसकी स्थिति सबसे मजबूत है. भारतीय टीम 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर तो है, लेकिन उसके सिर पर खतरा मंडरा रहा है. खतरा इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के अंक भी बराबर हैं. बेहतर नेट रनरेट की बदौलत अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है और भारत को कभी भी पछाड़ सकती है. इस ग्रुप में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन पाकिस्तान और नीदरलैंड्स का रहा है, जो अपने तीनों शुरुआती मैच हारकर अगले दौर की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं.

समझिए टीम इंडिया के नॉक-आउट का पूरा गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कड़े नियमों ने टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं. नियम साफ है कि ग्रुप में सिर्फ पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम ही आगे जाएगी. अब भारत का भविष्य उसके अगले दो मैचों (बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया) पर टिका है. अगर टीम इंडिया कंगारुओं के सामने घुटने टेकती है, तो उसका सफर 6 अंकों पर ही खत्म हो सकता है. इसकी वजह है दक्षिण अफ्रीका का आसान शेड्यूल, जिसके अगले मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से हैं. अफ्रीका इन मैचों को जीतकर 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा सकता है. हालांकि, इस ग्रुप में अभी एक और बड़ा ट्विस्ट आ सकता है कि अगर ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान और भारत के हाथों हार मिल जाए, तो टेबल पूरी तरह पलट जाएगी और कंगारू खुद बाहर होने की कगार पर आ जाएंगे.

इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने भारत के हाथ से छीनी जीत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. अफ्रीका की इस जीत की मुख्य सूत्रधार रहीं मारिजाम काप, जिन्होंने 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि, इस मैच में भारतीय फील्डिंग का स्तर बेहद साधारण रहा. टीम इंडिया की स्पिनर राधा यादव ने मारिजाम काप को दो बड़े जीवनदान दिए; उन्होंने काप का कैच पहले 27 रन और फिर 66 रन के निजी स्कोर पर छोड़ा, जो अंत में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बना.

इसे भी पढ़े- सोफाई स्टेडियम में रेफरी की कुर्सी पर दिखे डोनाल्ड ट्रम्प? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें इस वायरल तस्वीर का पूरा सच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel