[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान नहीं, ये सुपरस्टार आने वाला था नजर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान नहीं, ये सुपरस्टार आने वाला था नजर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

0
‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान नहीं, ये सुपरस्टार आने वाला था नजर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन
सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Cocktail Movie Trivia: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुई तीन दिन हो गए. फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ को याद कर रहे हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाया था. इस बीच सैफ ने ‘कॉकटेल’ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया. एक्टर ने बताया कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे.

Saif Ali Khan Was Not First Choice For Cocktail: ‘कॉकटेल’ के लिए पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की. सैफ ने कहा, “उनके पास दीपिका और डायना थी, लेकिन उन्हें उस रोल के लिए कोई हीरो नहीं मिल रहा था. शायद इसलिए क्योंकि वेरोनिका का किरदार इतना शानदार था. मुझे याद है कि उन्होंने इमरान खान और रणबीर कपूर से भी बात की थी. कुछ और एक्टर्स को भी अप्रोच किया गया था. फिर मैंने कहा, ठीक है, मैं कर लेता हूं.” सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे लगता है कि उन सबको शुक्रगुजार होना चाहिए कि मैंने ये फिल्म की. मुझे होमी अदजानिया के साथ काम करके बहुत मजा आया था.”

Cocktail Movie Trivia
Cocktail, photo- instagram

Cocktail Box Office Collection: ‘कॉकटेल’ ने कितनी कमाई की थी?

‘कॉकटेल’ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी. फिल्म की कहानी, गाने और स्टारकास्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म को इम्तियाज अली और साजिद अली ने लिखा था, जबकि इसका संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 121.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 96.17 करोड़ रुपये रहा था, जबकि ओवरसीज मार्केट में इसने 25.81 करोड़ रुपये कमाए थे.

Cocktail Cast And Story: क्या है फिल्म की कहानी?

साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सैफ अली खान ने गौतम खन्ना का किरदार निभाया था, जबकि दीपिका पादुकोण वेरोनिका मलाने और डायना पेंटी मीरा साहनी के रोल में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में सबकुछ अच्छा चलता है, लेकिन प्यार आने के बाद रिश्तों में उलझनें शुरू हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

Previous article T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तय करेंगे भारत की किस्मत
Next article स्कूल परिसर में खेलते समय करंट लगने से 3 साल के बच्चे की मौत, मौके पर मचा कोहराम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel