IND vs ENG: अभिषेक-अय्यर की फिफ्टी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रन का टारगेट
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए.
IND vs ENG 1st T20Is: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 190 रन बनाने होंगे.
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. संजू सैमसन 1 और ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 6 के स्कोर पर भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए. उसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की.
अभिषेक और श्रेयस का अर्धशतक
अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. उसके बाद तिलक वर्मा 13 रन बनाकर चलते बने. वहीं अय्यर ने कप्तान बनने के बाद अपना पहला अर्धशतक बनाया. अय्यर ने 47 गेंद पर 68 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 3, आदिल रशीद ने 1 और सैम करन ने 1 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि बतौर कप्तान यह मेरी दूसरी सीरीज है और हम काफी उत्साहित हैं. ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा है, आयरलैंड सीरीज अब बीत चुका है. हमने इंग्लैंड की टीम को लेकर स्टडी की है. इस पिच पर घास मौजूद है, यह भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते कि पिच कैसा खेलेगी लेकिन इस मुक़ाबले को लेकर उत्साहित है. हम तीन स्पिनर और दो तेज़ गेंदबाज़ के साथ जा रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें: श्रीसंत पर बैन हटा, संजू सैमसन विवाद से शुरू हुई थी लड़ाई, जानिए पूरी कहानी
