[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports मैक्सिको का विजयी आगाज़, पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

मैक्सिको का विजयी आगाज़, पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

0
मैक्सिको का विजयी आगाज़, पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त
जीत के बाद जश्न मनाते मेक्सिको के खिलाड़ी

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की है. मुकाबले के 9वें मिनट में जूलियन क्विनोनेस के मैदानी गोल की बदौलत मैक्सिको ने 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी. मैच के दूसरे हाफ में भी मैक्सिको का दबदबा जारी रहा और 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने बेहतरीन हेडर लगाकर स्कोर को 2-0 कर दिया, जो अंत तक बरकरार रहा.

‘रेड कार्ड’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा

मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम में खेला गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सिर्फ गोल ही नहीं, बल्कि भारी ड्रामे के लिए भी याद रखा जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रेफरी को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 3 रेड कार्ड निकालने पड़े. मैच के दौरान मैदान पर अनुशासन तब बिगड़ा जब दक्षिण अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोले और थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर का रास्ता नाप दिया गया. इसके बाद मैच के आखिरी पलों में माहौल और गरमा गया, जिसके चलते मैक्सिको के सेसर मोंटेस को भी रेड कार्ड का सामना करना पड़ा.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की बड़ी चूक

मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच का पहला हाफ पूरी तरह से मैक्सिको के नाम रहा. मैच के 9वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स ने एक बड़ी गलती कर दी. उनके एक कमजोर बैकपास का फायदा उठाते हुए मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने मुस्तैदी दिखाई और गेंद को सीधे नेट में डालकर स्कोर 1-0 कर दिया. पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले, यानी 44वें मिनट में क्विनोनेस बदकिस्मत रहे क्योंकि उनका एक बेहतरीन शॉट गोल पोस्ट से टकराकर वापस आ गया. पूरे पहले हाफ में दक्षिण अफ्रीका की अटैक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और टीम कोई मौका नहीं बना सकी, जिसके कारण वे हाफ टाइम तक 1-0 से पिछड़ते रहे.

दूसरे हाफ में जिमेनेज का बेहतरीन हेडर

दूसरे हाफ में भी मैक्सिको ने अपना दबाव बनाए रखा. मैच के 67वें मिनट में मैक्सिको के रोबर्टो अल्वाराडो ने विंग से एक बेहद खूबसूरत क्रॉस डाला. पेनल्टी बॉक्स में मौजूद स्टार स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने इस पर हवा में उछलते हुए एक बेहतरीन हेडर लगाया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया. इस शानदार गोल की बदौलत मैक्सिको ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली और दक्षिण अफ्रीका की वापसी की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया.

मैच के आखिरी पलों में बढ़ा ड्रामा

दक्षिण अफ्रीका की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुईं. 84वें मिनट में थेम्बा ज्वाने को मैदान पर हिंसक व्यवहार के लिए रेफरी ने दूसरा रेड कार्ड दिखा दिया. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर हो गई. मैच के आखिरी पलों में ड्रामा और बढ़ गया जब मैक्सिको के सेसर मोंटेस ने दक्षिण अफ्रीका के गोल करने के एक निश्चित मौके को फाउल करके रोक दिया. रेफरी ने मोंटेस को भी रेड कार्ड दिखाया. हालांकि, तब तक मैच पूरी तरह मैक्सिको की मुट्ठी में आ चुका था और टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की.

पॉप स्टार शकीरा ने बांधा समां

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में चकाचौंध से भरी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक के साथ मिलकर फैंस के सामने चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की. इसके बाद संगीत की दुनिया के दिग्गजों ने मंच संभाला. मशहूर कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन की दमदार परफॉर्मेंस के बाद पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाकर पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया.

इसे भी पढ़े- 96 साल का इतिहास, 22 गोल्डन बूट विजेता; स्टाबिले से एम्बाप्पे तक देखें पूरी लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel