ENG vs IND: अर्धशतक से चूके ईशान किशन, भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का टारगेट

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ है. वो भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

By Ujjawal Sinha | July 4, 2026 9:04 PM

ENG vs IND 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया. यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए. इंग्लैंड को जीतने के लिए 191 रन बनाने होंगे.

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से पारी को ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने संभाला.

ईशान किशन अर्धशतक से चूके

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. इस दौरान अय्यर 37 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शिवम दुबे 5 रन बनाकर चलते बने. वहीं ईशान किशन अर्धशतक पूरा करने से चूक गए. ईशान 49 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में तिलक वर्मा ने 24 रन बनाकर स्कोर को 190 रन तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, विल जैक्स ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 1 और लियाम डॉसन ने 1 विकेट चटकाए.

दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

तिलक वर्मा ने सौंपी टीम इंडिया की कैप

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम हडल में जुटी, जहां तिलक वर्मा ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उनकी पहली भारतीय कैप सौंपी. इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस खास पल के साथ ही वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर भी बन गए.

यह भी पढ़ें: 15 साल में इंटरनेशनल डेब्यू, फिर भी वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानिए किसके नाम है यह उपलब्धि