[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket एक पारी में 8 जीवनदान! डेवोन कोनवे ने 17 महीने बाद जड़ी फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

एक पारी में 8 जीवनदान! डेवोन कोनवे ने 17 महीने बाद जड़ी फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

0
एक पारी में 8 जीवनदान! डेवोन कोनवे ने 17 महीने बाद जड़ी फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया
Devon Conway and Rachin Ravindra during ZIM vs SA T20I Match. Image: Zimbabwe Cricket/X

ZIM vs SA T20I: तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को शानदार अंदाज में आठ विकेट से हराकर दमदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे की नाबाद अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन ने कीवियों को आसान जीत दिलाई. सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे ने मिले कई जीवनदानों का भरपूर फायदा उठाते हुए नाबाद 59 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने रविवार को जिम्बाब्वे को 37 गेंद शेष रहते आठ विकेट से मात दी.

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जा रहे इस मैच में मैट हेनरी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने जिम्बाब्वे को 7 विकेट पर 120 रन पर रोक दिया. जिम्बाबावे की ओर से ओपनर वेस्ली मधवेरे ने सबसे ज्यादा 36 रनों का यौगदान दिया, जबकि उनके साथी ब्रायन बेनेट ने 21 रन बनाए. इसके बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बिखर गई और टीम की रनगति धीमी पड़ती चली गई. इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट  हेनरी ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए.

एक आसान से लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को 13.5 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कोनवे ने 40 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्हें कम से कम आठ बार जीवनदान मिले. एक रन के स्कोर पर उनका कैच छूटा फिर वह जब 34 रन पर थे तब रन आउट से बचे और पगबाधा की करीबी अपील उनके पक्ष में रही. इसके अलावा उनके कई शॉट हवा में लहराने के बाद क्षेत्ररक्षकों से दूर गिरे. कोनवे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 महीने में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. कोनवे ने रचिन रविंद्र (19 गेंद में 30 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन और डेरिल मिचेल (19 गेंद में नाबाद 26 रन) के साथ 58 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड ने इससे पहले साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 21 रन से हराया था. अब सीरीज का अगला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 20 जुलाई को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में जिम्बाब्वे को हरा चुका है, इसलिए जिम्बाब्वे को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उसे जीत हासिल करनी ही होगी. 

सचिन, द्रविड़ और गावस्कर के इस रिकॉर्ड पर है केएल राहुल की नजर, 11 रन दूर

IND vs ENG: ड्यूक्स गेंद की होगी समीक्षा, आलोचना के बाद हरकत में आई निर्माता कंपनी

ICC के जुर्माने पर क्या बोलीं प्रतीका रावल, इंग्लैंड की खिलाड़ी को कंधा मारने का था आरोप

Previous article बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली का सबकुछ हो गया क्लियर, जानिए अधिक खपत की तो कितना आएगा बिल
Next article Bengali : बंगाल में बंगाली पर संग्राम, टीएमसी ने कहा– मोदी ले रहे हैं झूठ का सहारा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel