[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू, श्रेयस अय्यर ने बताई प्लेइंग XI से बाहर रखने की वजह

वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू, श्रेयस अय्यर ने बताई प्लेइंग XI से बाहर रखने की वजह

0
वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू, श्रेयस अय्यर ने बताई प्लेइंग XI से बाहर रखने की वजह
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

Vaibhav Sooryavanshi Debut Delay: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, जिस खिलाड़ी के डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

वैभव को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने साफ किया कि टीम प्रबंधन फिलहाल उन खिलाड़ियों के साथ जाना चाहता है जिन्होंने हालिया सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा समय में टीम के पास काफी अनुभव मौजूद है.

अय्यर ने कहा, “वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे स्क्वॉड में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हम उन्हीं खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं. वैभव को समय आने पर मौका मिलेगा, लेकिन फिलहाल हम तीन तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ उतर रहे हैं.”

फैंस को अभी करना होगा इंतजार

वैभव सूर्यवंशी को हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा उभरता सितारा माना जा रहा है. ऐसे में उनके डेब्यू को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन पहले टी20 में मौका नहीं मिलने से फैंस को अभी कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, श्रेयस अय्यर के बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट वैभव को भविष्य की बड़ी योजना का हिस्सा मानता है और सही अवसर आने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारा जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस ग्राउंड पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि भड़क गए वैभव सूर्यवंशी? वीडियो देख फैंस भी हैरान

Previous article महंगी ट्विन-सिलेंडर बाइक छोड़िए, जानें Triumph 400 खरीदना क्यों है ज्यादा फायदे का सौदा
Next article मुहर्रम जुलूस देखने कट्टे के साथ पहुंचे दो नाबालिग, बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel