[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile महंगी ट्विन-सिलेंडर बाइक छोड़िए, जानें Triumph 400 खरीदना क्यों है ज्यादा फायदे का सौदा

महंगी ट्विन-सिलेंडर बाइक छोड़िए, जानें Triumph 400 खरीदना क्यों है ज्यादा फायदे का सौदा

0
महंगी ट्विन-सिलेंडर बाइक छोड़िए, जानें Triumph 400 खरीदना क्यों है ज्यादा फायदे का सौदा
Triumph 400 (Photo: triumphmotorcycles.in)

अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें हाई परफॉर्मेंस वाली बाइक चलाने का शौक है, तो बड़ी इंजन वाली ट्विन-सिलेंडर मोटरसाइकिलें पहली पसंद हो सकती हैं. लेकिन जब बात डेली राइड, इजी हैंडलिंग और पैसे वसूल वैल्यू की आती है, तो Triumph की नई 400 सीरीज कहीं ज्यादा एक परफेक्ट ऑप्शन नजर आता है. इस लाइनअप में Triumph Speed 400, Triumph Scrambler 400 X और हाल ही में लॉन्च हुई Tracker 400 शामिल हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों Triumph 400 सीरीज खरीदना कई बड़ी ट्विन-सिलेंडर बाइक्स के मुकाबले ज्यादा समझदारी का फैसला हो सकता है.

इंजन छोटा हुआ, पर दमखम नहीं

कंपनी ने इंजन की कैपेसिटी को 399cc से घटाकर 350cc से नीचे किया है, ताकि इस सेगमेंट पर लगने वाले सिर्फ 18% GST का फायदा मिल सके. खास बात यह है कि बाइक का बोर (Bore) पहले जैसा ही रखा गया है, जबकि सिर्फ स्ट्रोक (Stroke) को छोटा किया गया है. इसके चलते पावर में मामूली कमी आई है. अब यह इंजन 37PS की पावर और 32Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. हालांकि, इंजन की कैपेसिटी कम होने के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस अब भी काफी दमदार है.

भारतीय ट्रैफिक के लिए है परफेक्ट

हमारे यहां अक्सर भारी ट्रैफिक, कम स्पीड पर चलना और लंबे समय तक सिग्नल पर रुकना नॉर्मल है. ऐसे में 500cc+ ट्विन-सिलेंडर बाइक्स ज्यादा गर्म हो सकती हैं. इसी वजह से Triumph ने इसमें रिफाइंड लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है. ये ट्रैफिक में भी हीट को बेहतर तरीके से मैनेज करता है. नतीजा यह है कि शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी बाइक चलाते समय पैरों और जांघों के आसपास ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती.

यह भी पढ़ें: 125cc वाली बाइक्स भी बन गई हैं सुपर सेफ, इन 4 मॉडलों में मिलता है ABS फीचर

कम खर्च और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस

अगर मेंटेनेंस की बात करें, तो Triumph की 400 सीरीज अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन में से एक है. इसमें 16,000 km या 1 साल का सेगमेंट-लीडिंग सर्विस इंटरवल मिलता है. यानी आपको बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. इससे बाइक का लॉन्ग-टर्म ओनरशिप एक्सपीरियंस भी काफी बेहतर हो जाता है.

इसके अलावा, यह बाइक Bajaj Auto के साथ मिलकर तैयार की गई है. इसलिए इसके कई जरूरी पार्ट्स जैसे ब्रेक पैड, एयर फिल्टर और केबल्स भारत में ही बनाए जाते हैं. इसका सीधा फायदा यह होता है कि स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं. वहीं, दूसरी ओर ज्यादातर ट्विन-सिलेंडर बाइक्स की मेंटेनेंस का खर्च लगभग ₹10,000 से शुरू होता है, क्योंकि उनके कई पार्ट्स इम्पोर्ट किए जाते हैं.

हैंडलिंग और वेट डिस्ट्रीब्यूशन है खास

प्रीमियम ट्विन-सिलेंडर बाइक्स की सबसे बड़ी कमी उनका ज्यादा वजन होता है. भारी बाइक को शहर के ट्रैफिक में संभालना आसान नहीं होता. यहीं पर Triumph 400 सीरीज अपनी अलग पहचान बनाती है. 190 kg से कम वजन होने की वजह से ये बाइक काफी फुर्तीली (Agile) और आसानी से कंट्रोल होती है. इसका बेहतरीन बैलेंस और वेट डिस्ट्रीब्यूशन ऐसा है कि शहर के ट्रैफिक में इसे चलाते समय यह किसी हल्की कम्यूटर बाइक जैसी लगती है.

आधी कीमत में दोगुना मजा

अगर कीमत की बात करें, तो Triumph 400 सीरीज सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बाइक्स में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹1.99 लाख है. वहीं, 500cc से 650cc वाली ज्यादातर ट्विन-सिलेंडर बाइक्स की कीमत ₹4 लाख से ₹5 लाख तक होती है. यानी लगभग आधी से भी कम कीमत में आपको ऐसी बाइक मिल जाती है, जो चलाने में दमदार, फीचर्स से भरपूर और प्रीमियम बाइक जैसा एक्सपीरियंस देती है.

यह भी पढ़ें: हर महीने पेट्रोल पर बचेंगे अच्छे-खासे पैसे, माइलेज में सबको पीछे छोड़ती हैं ये 5 बाइक्स

Previous article बक्सर में एक ही रात तीन घरों से भीषण चोरी, 60 लाख के गहने और कैश ले उड़े चोर
Next article वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू, श्रेयस अय्यर ने बताई प्लेइंग XI से बाहर रखने की वजह
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel