[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Watch: फिर से वैसी ही ऊर्जा… T20 World Cup 2026 में ट्रॉफी बचाने को लेकर ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

Watch: फिर से वैसी ही ऊर्जा… T20 World Cup 2026 में ट्रॉफी बचाने को लेकर ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

0
Watch: फिर से वैसी ही ऊर्जा… T20 World Cup 2026 में ट्रॉफी बचाने को लेकर ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
2026 टी20 विश्व कप में ट्रॉफी बचाने के लिए क्या बोले सूर्यकुमार यादव, फोटो- सोशल मीडिया

भारत घर पर ICC टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026)  में अपने खिताब का बचाव करने उतरने जा रहा है, कप्तान सुर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। 2024 में मिली यादगार जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है और अब अपने देश में यह टूर्नामेंट खेलना उन्हें नयी ऊर्जा दे रहा है। सुर्या का कहना है कि पिछली बार जीती गयी यह ट्रॉपी आज भी उन्हें उतनी ही प्रेरित देती है और वे चाहते हैं कि भारत दोबारा इस खिताब पर कब्जा करे.

विश्व कप की ट्रॉपी दे रही नई प्रेरणा

सुर्याकुमार यादव ने बताया कि जब टीम 2024 के टूर्नामेंट के दौरान हर मैच से पहले राष्ट्रगान के समय मैदान पर खड़ी होती थी, तब खिलाड़ियों की नजरें हमेशा उस चमकदार ट्रॉपी पर टिक जाती थीं. उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले टीम के मन में सिर्फ एक बात थी कि भारत को यह ट्रॉपी हर हाल में जीतनी है. दो साल बाद उसी ट्रॉपी को सामने देखकर उनमें फिर से वैसी ही ऊर्जा और उत्साह लौट आया है.

भारत में टूर्नामेंट खेलना होगा मजेदार

2016 के बाद भारत अब टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा. सुर्याकुमार का कहना है कि अपने होम ग्राउंड पर यह टूर्नामेंट खेलना बेहद खास अनुभव होगा. उन्होंने कहा कि देश के दर्शक जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वह किसी भी खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर कर देता है. सुर्या ने बताया कि भारत में इस बार टूर्नामेंट की चमक अलग ही स्तर पर होगी और टीम इस चुनौती के लिए उत्साहित है.

नए खिलाड़ियों को मिल रहा अनुभव

इसी बातचीत के दौरान आगे सुर्याकुमार ने कहा कि टीम में कई युवा और नए चेहरे मौजूद हैं और वे सभी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने को बेताब हैं. कप्तान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 2023 में भारत में खेले गये वनडे विश्व कप का माहौल बिल्कुल अलग था. उन्होंने युवाओं को समझाया कि देश के लिए खेलते समय भावनाएं और जिम्मेदारी दोनों कई गुना बढ़ जाती हैं. फैंस का समर्थन तो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी मिलता है, लेकिन टीम इंडिया का मैच देखने का उत्साह और दबाव इससे अलग होता है.

टीम खेल रही है नई सोच के साथ

सुर्याकुमार ने बताया कि भारतीय टीम पिछले कुछ समय से एक नयी और आक्रामक सोच के साथ T20 क्रिकेट खेल रही है. उनका कहना है कि टीम इस ब्रांड को विश्व कप में भी आगे बढ़ाना चाहती है. बल्लेबाज हों या गेंदबाज, हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट है और मैदान पर सकारात्मक नजरिये के साथ उतर रहा है. सुर्या को भरोसा है कि यही रवैया टीम को बड़ी जीत तक ले जाएगा.

7 फरवरी को अमेरिका से होगा पहला मुकाबला

भारत अपने खिताब बचाव की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगा. यह मैदान सुर्याकुमार का घरेलू मैदान भी है और वे यहां खेलते हुए हमेशा शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. इस मुकाबले से ही टीम की लय तय होगी और भारतीय फैंस की नजरें कप्तान सुर्या पर टिकी होंगी कि वे टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने की दिशा में पहला कदम कितना दमदार तरीके से उठाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद…सूर्या की ख्वाहिश किसके खिलाफ खेलना चाहते हैं T20 World Cup 2026 फाइनल

T20 World Cup 2026: ICC का बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्डकप में दी बड़ी जिम्मेदारी

Video: रांची पहुंचे किंग कोहली, 30 नवंबर को IND vs SA पहले वनडे में लेंगे हिस्सा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel