रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए. 39 साल 44 दिन की उम्र में वह मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

By Ujjawal Sinha | June 13, 2026 6:28 PM

Rohit Sharma: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में 13 जून को खेले जा रहे मुकाबले में उतरते ही रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए.

रोहित शर्मा का उम्र 39 साल 44 दिन हो गया है. इसके साथ ही वो भारत के लिए वनडे खेलने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. रोहित ने मोहिंदर अमरनाथ को बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा. अमरनाथ ने 30 अक्टूबर 1989 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी वनडे खेला था. उस समय उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी. रोहित शर्मा ने अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड नोलन क्लार्क के नाम

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के बल्लेबाज नोलन क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 5 मार्च 1996 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 47 साल और 257 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था. वहीं उसके बाद इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के जॉन ट्राइकोस (45 साल 312 दिन) और इंग्लैंड के नॉर्मन गिफोर्ड (44 साल 361 दिन) भी शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशउम्रविपक्षी टीममैदानतारीख
नोलन क्लार्कनीदरलैंड्स47 वर्ष 257 दिनदक्षिण अफ्रीकारावलपिंडी5 मार्च 1996
जॉन ट्राइकोसजिम्बाब्वे45 वर्ष 312 दिनभारतपुणे25 मार्च 1993
नॉर्मन गिफोर्डइंग्लैंड44 वर्ष 361 दिनपाकिस्तानशारजाह26 मार्च 1985
राहुल शर्माहांगकांग43 वर्ष 308 दिनपाकिस्तानकोलंबो (SSC)18 जुलाई 2004
खुर्रम खानयूएई43 वर्ष 267 दिनवेस्टइंडीजनेपियर15 मार्च 2015

सचिन का रिकॉर्ड भी निशाने पर

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना 49वां और अंतिम वनडे शतक लगाया था. उस समय उनकी उम्र 38 साल और 327 दिन थी.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत ने जीता टॉस, दो खिलाड़ियों का डेब्यू; 25 ओवर का होगा मैच