[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket वो आया और किस्मत बदल गई, जो रूट ने खोला राज, इस दिग्गज को बताया अपने क्रिकेट का लकी चार्म

वो आया और किस्मत बदल गई, जो रूट ने खोला राज, इस दिग्गज को बताया अपने क्रिकेट का लकी चार्म

0
वो आया और किस्मत बदल गई, जो रूट ने खोला राज, इस दिग्गज को बताया अपने क्रिकेट का लकी चार्म
Joe Root on Brendon Mccullum.

Joe Root on Brendon Mccullum: वर्तमान टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को अगर सबसे टॉप क्लास का बल्लेबाज कहा जाए, तो शायद ही कोई इनकार करे. लेकिन 2020 तक ऐसी स्थिति नहीं थी. इस समय तक जो रूट के नाम पर 17 टेस्ट शतक थे और उनका औसत भी 48.00 से था. 2018 से 2020 के बीच तीन वर्षों में उन्होंने केवल चार शतक लगाए थे. वे उस समय फैब फोर के बल्लेबाजों में सबसे पीछे थे. लेकिन पिछले पांच सालों में उन्होंने शतकों का अंबार लगा दिया है. टेस्ट क्रिकेट में अब वे दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके लिए जो रूट ने अपने कोच ब्रेंडन मैकुलम को धन्यवाद दिया है. 

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बताया कि हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उनकी बल्लेबाजी पर कितना असर डाला और किस तरह उनके करियर को नई ऊर्जा दी. रूट की कप्तानी (2017 से 2022) के दौरान, उनकी शानदार फॉर्म में गिरावट आई और शतक बनना मुश्किल हो गया. कप्तान रहते उन्होंने 64 टेस्ट में 14 शतक बनाए, 46.44 की औसत से 5295 रन जुटाए. उनके अंतिम 17 टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत मिली, जबकि टीम कोविड-19 महामारी के बायो-बबल में जूझ रही थी. 

Image 216
Brendon mccullum and joe root. Image: x

कप्तानी छोड़ने के बाद मैकुलम ‘बैजबॉल’ के साथ आए और बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया. उनके आने के बाद रूट का भाग्य बदल गया. उन्होंने सिर्फ 41 मैचों में 14 शतक लगाए और 58.00 की औसत से 3654 रन बना डाले. रूट के मुताबिक, उन्होंने तकनीकी चीजों पर कम और खेल को मैनेज करने व समस्याओं का हल ढूंढने पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया. रूट ने कहा, “बैज के साथ काम करने से मैंने खेल को देखने का तरीका बदला है. अब मैं टेक्निक पर कम और गेम मैनेजमेंट व समस्या समाधान पर ज्यादा ध्यान देता हूं. उनका नजरिया बहुत अलग है और उन्होंने मेरे खेल में बड़ा बदलाव लाया है.”

अब 158 टेस्ट, 13,543 रन और 39 शतकों के साथ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 15921 रन हैं. रूट सचिन से केवल 2378 रन दूर हैं. हालांकि इतने रन बनाने के बावजूद रूट अपने खेल को और विकसित करना चाहते हैं. वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की चाह से ज्यादा खुद को आगे बढ़ाने की सोच से प्रेरित हैं. रूट ने कहा, “खिलाड़ी के तौर पर मोटिवेशन यही है कि क्या आप लगातार विकसित हो सकते हैं, विपक्ष से आगे रह सकते हैं, रचनात्मक बने रह सकते हैं और अपनी अच्छी चीज़ों को कम से कम उसी स्तर पर बनाए रख सकते हैं?”

जो रूट हाल ही समाप्त हुई इंडिया-इंग्लैंड सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 537 रन बनाए. रूट अब अगली बार क्रिकेट मैदान पर भारत से भी बड़ी चुनौती में उतरेंगे. इंग्लैंड अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में पांच मैच खेलेगा. यह सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें:-

14 साल के बच्चे ने कैसे बदल दी टेंबा बावुमा की जिंदगी, बना लिया रोल मॉडल, खुद सुनाई दर्दनाक दास्तां

सहवाग ने लिखा गीत, शिखर धवन को आई हार्टबीट की याद, जानें 15 अगस्त पर सचिन और रोहित ने क्या बोले

‘स्कूल से लेकर ओलंपिक तक…’, लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्पोर्ट्स पर युवाओं को दिया ये संदेश

Previous article Chanakya Niti: चाणक्य के अचूक नियम, जो बनाते हैं आम इंसान को महाशक्ति
Next article Cracked Heels Treatment: फटी एड़ियों की परेशानी? आजमाएं ये घरेलू उपाय और पाएं राहत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel