[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, खुद ही कर दिया क्लियर, BCCI ने भी दिया अपडेट

Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, खुद ही कर दिया क्लियर, BCCI ने भी दिया अपडेट

0
Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, खुद ही कर दिया क्लियर, BCCI ने भी दिया अपडेट
Jasprit Bumrah for Asia Cup 2025. Image: X

Jasprit Bumrah for Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से एशिया कप में भाग लेगी. 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा अभी नहीं की गई है. इंग्लैंड दौरे पर लगभग 1.5 महीने तक कड़ी सीरीज के बाद यह भारत की पहली सीरीज होगी, ऐसे में टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, इस पर काफी मंथन चल रहा है. पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगारकर की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ चयन समिति 19 अगस्त को मुंबई में बैठक करेगी और एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगी. इस एशियाई खिताब के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह  हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर काफी चर्चाएं चलीं, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने वर्कलोड के चलते केवल 3 मैच खेले. वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से उनको किसी भी मैच में खेलने के लिए काफी सोचना पड़ता है. हालांकि एशिया कप में वे खेलेंगे या नहीं. इस पर उन्होंने खुद ही अपडेट दिया है. 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने यह बताया कि जसप्रीत बुमराह ने खुद को आगामी एशिया कप में खेलने के लिए उपलब्ध बताया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने कुछ दिन पहले चयनकर्ताओं से बात की थी और उन्हें अपनी फिटनेस व खेलने की तैयारी के बारे में बताया. सूत्र ने कहा, “बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. चयन समिति इस पर अपनी अगली बैठक में चर्चा करेगी.”

बुमराह को इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट (ओवल) से उनके कार्यभार को देखते हुए आराम दिया गया था. उन्होंने हेडिंग्ले में पहला टेस्ट खेला, दूसरा टेस्ट (एजबेस्टन) मिस किया जिसे भारत ने जीता, और फिर लॉर्ड्स व ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरा व चौथा टेस्ट खेला. टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह ने दो बार पांच विकेट लिए और कुल 119.4 ओवर डाले. 

बुमराह को इंग्लैंड में खेले गए अंतिम टेस्ट और एशिया कप की शुरुआत के बीच लगभग 40 दिन का अंतर मिलेगा. हालांकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, बुमराह को लंबी स्पेल गेंदबाजी नहीं करनी होगी. ऐसे में टीम प्रबंधन चाहें तो उन्हें चुनिंदा मैचों में ही खिलाए. 

बुमराह का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेला गया. भारत ने वह मैच सात रन से जीता था और बुमराह ने 2 विकेट लेकर सिर्फ 18 रन दिए थे.

एशिया कप टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा. भारत, ओमान, यूएई और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है, जबकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और हांगकांग हैं. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को होगा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: टीम इंडिया में खुशी की लहर, इस खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

क्या सच में ब्रेविस को मिली थी तय रकम से ज्यादा फीस? CSK ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

BCCI का बड़ा फैसला, गंभीर चोट पर मिलेगा सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी, जानें नया नियम

Previous article बिहार स्वास्थ्य समिति में 5000 से ज्यादा वैकेंसी, shs.bihar.gov.in पर करें आवेदन
Next article Shibu Soren Shradh Karm : सात किलोमीटर तक पैदल चल कर भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे लोग
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel