[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार स्वास्थ्य समिति में 5000 से ज्यादा वैकेंसी, shs.bihar.gov.in पर करें आवेदन

बिहार स्वास्थ्य समिति में 5000 से ज्यादा वैकेंसी, shs.bihar.gov.in पर करें आवेदन

0
बिहार स्वास्थ्य समिति में 5000 से ज्यादा वैकेंसी, shs.bihar.gov.in पर करें आवेदन
Bihar Sarkari Naukri 2025 ANM SHS

Bihar Sarkari Naukri 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM SHS) के तहत बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए एएनएम (Auxiliary Nurse Midwifery) के 5006 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

एएनएम के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ऑक्सिलियरी नर्स या मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदक का नाम बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग में रजिस्टर्ड होना जरूरी है.

Bihar Sarkari Naukri 2025 SHS ANM Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है. वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. एससी और एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. इस तरह अलग-अलग वर्गों के लिए आयु सीमा में थोड़ी राहत दी गई है.

Bihar Sarkari Naukri 2025: कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वहां भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ें और निर्देशों को ध्यान से समझें.
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

एएनएम पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, सामान्य महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: LIC में बनना है ऑफिसर और इंजीनियर तो यहां करें आवेदन, निकली है शानदार भर्ती

Previous article बिहार में छापेमारी करने गई पुलिस पर अंधाधुन फायरिंग, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे
Next article Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, खुद ही कर दिया क्लियर, BCCI ने भी दिया अपडेट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel