[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश?

नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश?

0
नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश?
ईशान किशन भारतीय जर्सी पहने हुए

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होनी है. इस सीरीज में सभी की नजरें टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) पर टिकी होंगी. कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईशान को नंबर 3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जा रही है. अगर हम 2018 से लेकर 2025 तक टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़ों पर नजर डालें, तो ईशान किशन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. आईए जानते हैं इस स्थान पर कैसा है उनका सफर.

ईशान ने नंबर 3 पर कितने रन बनाए?

T20 क्रिकेट में ईशान किशन ने साल 2018 से 2025 के बीच नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 27 मैच खेले हैं. इन मैचों की 26 पारियों में उन्होंने 646 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 26.91 का रहा है. इस 5 मैचों की सीरीज में उनके पास अपने इस एवरेज को बढ़ाने का शानदार मौका होगा. 

किशन का तूफानी स्ट्राइक रेट

ईशान किशन की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेजी से रन बनाने की क्षमता है. नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने 471 गेंदों का सामना किया है और उनका स्ट्राइक रेट 137.15 का रहा है. यह दिखाता है कि वे गेंदबाजों पर दबाव बनाना जानते हैं. उन्होंने अपनी इन पारियों में 50 चौके और 34 छक्के लगाए हैं. यानी उनके 646 रनों में से आधे से ज्यादा रन सिर्फ बाउंड्री से आए हैं. 

नंबर 3 पर लगाया शतक

ईशान किशन ने नंबर 3 पर खेलते हुए एक सेंचुरी और 4 फिफ्टी लगाई हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रन रहा है. उन्होने 26 पारियों में 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाना हैं. यह दिखाता है कि उनके पास बड़ी पारी खेलने का अनुभव है. 

कंटिन्यूटी की कमी 

भले ही ईशान किशन के पास बड़े शॉट्स हैं, लेकिन वह 26 पारियों में से 4 बार जीरो पर आउट हुए हैं. यह आंकड़ा उनके जैसे बल्लेबाज के लिए थोड़ा परेशान करने वाला है. नंबर 3 के बल्लेबाज पर पारी को संभालने की भी जिम्मेदारी होती है, ऐसे में खाता खोले बिना पवेलियन लौटना टीम को मुश्किल में डाल सकता है. 

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: T20 की प्लेइंग XI में ईशान किशन कंफर्म, कैप्टन सूर्या ने बताया; इस नंबर पर खेलेंगे

IND vs NZ: नागपुर में होगा टी20 सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel