[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Basant Panchami Special Kesar Halwa: बसंत पंचमी के मौके पर बनाएं केसर हलवा, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद

Basant Panchami Special Kesar Halwa: बसंत पंचमी के मौके पर बनाएं केसर हलवा, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद

0
Basant Panchami Special Kesar Halwa: बसंत पंचमी के मौके पर बनाएं केसर हलवा, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद
केसर हलवा (AI Image)

Basant Panchami Special Kesar Halwa: त्योहार के मौके पर अक्सर घरों में मीठा बनाया जाता है. अब कुछ दिन बाद बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है. अगर आप इस खास मौके पर कुछ स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाना चाहते हैं तो केसर हलवा को जरूर बनाएं. सूजी से तैयार इस हलवा का स्वाद आपको और घरवालों को जरूर पसंद आएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं केसर हलवा को बनाने की रेसिपी. 

केसर हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • घी- आधा कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • दूध- 1 कप
  • केसर- 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- 10-12 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 
  • बादाम-10-12 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • पिस्ता- 10-12 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • नारियल- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ

केसर हलवा को कैसे तैयार करें? 

  • केसर हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच गर्म दूध को लें और इसमें केसर को भिगो दें. कड़ाही में आप एक चम्मच घी को डाल दें और इसमें आप काजू, बादाम और पिस्ता डालकर भूनें. 
  • अब आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें घी को डाल दें. घी में सूजी डालकर धीमी आंच पर भूनें. सूजी को आप लगातार चलाते रहें. जब सूजी का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए और इससे अच्छी खुशबू आने लगे तब आप धीरे-धीरे दूध को डाल दें.
    दूध डालने के बाद आप इसे सूजी के साथ अच्छे से मिक्स करें. इस दौरान ध्यान रखें कि सूजी में गांठ न बनें.
  • अब आप इसमें स्वादानुसार चीनी को डालें और अच्छी तरह से मिला लें. चीनी को थोड़ी देर पका लें. जब ये हल्का गाढ़ा होने लग जाए तब इसमें केसर और दूध का मिश्रण को डालकर मिला लें. 
  • इलायची पाउडर को डालें और हलवा को गाढ़ा होने तक पका लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ नारियल को डाल दें.
    हलवा में आप काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इस तरीके से आप आसानी से केसर हलवा तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Special Food: मां सरस्वती को अर्पित करे बसंत पंचमी के पारंपरिक भोग, खुशियों से भर जाएगा जीवन 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Special Boondi Recipe: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट पीली बूंदी प्रसाद, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Previous article चंडीगढ़ के जंगल में पुलिस ने लॉरेंस गैंग को घेरा, बदमाशों ने की फायरिंग
Next article नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश?
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel