[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए महेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे

मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए महेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे

0
मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए महेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे
मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई. हालांकि मैच पूरे 20 ओवर का ना होकर 11 ओवर का ही था, लेकिन मैच में राजस्थान के आगे मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा.

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने उनकी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. साथ ही मुंबई के गेंदबाजों ने भी अपनी लाइन और लेंथ को बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से राजस्थान को बहुत फायदा हुआ. जयवर्धने ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज भी अपनी लेंथ से थोड़ा चूक गए.

मुंबई इंडियंस को मिली दूसरी हार

आईपीएल 2026 में यह मुंबई का तीसरा मैच था. तीन मैच में से दो में मुंबई को हार मिली है, हालाांकि मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ही सत्र की शुरुआत की थी. राजस्थान ने मंगलवार के मैच में 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान के बाद भी 123 रन ही बना पाई. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा कि हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जबकि राजस्थान की टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति तय की थी लेकिन हम उस पर काम नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

Previous article पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Next article वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel