[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

0
पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली का मौसम बदला, फोटो पीटीआई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है. आज सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान 6.4 मिमी बारिश

सफदरजंग में स्थित मुख्य मौसम निगरानी केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की. चार अप्रैल 2023 को 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जिसके बाद इस साल इतनी बारिश दर्ज की गई है. पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड में 5.6 मिमी और रिज में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. आयानगर में 14.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी निगरानी केंद्र में सबसे अधिक है.

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

बारिश के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.8 डिग्री सेल्सियस हो गया; पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया; लोधी रोड में 2.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया; रिज में 1.9 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.3 डिग्री सेल्सियस हो गया; और आयानगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया.

वायु गुणवत्ता में सुधार

वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया. सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें: मौसम : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Previous article गैस संकट से महंगी हुई शादियां, कैटरिंग हुई 20% तक महंगी, मेन्यू हुआ छोटा
Next article मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए महेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel