भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मुकाबला फ्री में कैसे देखें? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग और फ्री में मुकाबला देखने की पूरी जानकारी.
IND vs ENG, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला जाएगा. चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IND vs ENG 1st T20I कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 1 जुलाई (बुधवार) को खेला जाएगा.
IND vs ENG 1st T20I कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा.
मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले रात 9:30 बजे से होगा.
लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
फ्री में कैसे देखें मुकाबला?
यदि आपके पास Sony LIV का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला DD Sports चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.
भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेटेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.
यह भी पढ़ें: मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के COE को बनाया नया ट्रेनिंग कैंप
