[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar वर्ल्‍ड कप में हार का Side Effect : शेफाली ने ICC टी20 रैंकिंग में टॉप रैंकिंग गंवाया

वर्ल्‍ड कप में हार का Side Effect : शेफाली ने ICC टी20 रैंकिंग में टॉप रैंकिंग गंवाया

0
वर्ल्‍ड कप में हार का Side Effect : शेफाली ने ICC टी20 रैंकिंग में टॉप रैंकिंग गंवाया

दुबई : भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सोमवार को आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गयीं. वह मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में केवल दो रन ही बना पायी थीं.

16 साल की शेफाली (744 अंक) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लीग चरण के खत्म होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में भारत को हराकर पांचवीं बार खिताब अपनी झोली में डालने में सफल रहीं.

रविवार को फाइनल में नाबाद 78 रन बनाने वाली उसकी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी दो स्थान की छलांग से 762 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी. मूनी ने छह पारियों में 64 के औसत से 259 रन बनाये जो टूर्नामेंट में एक चरण में किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन भी रहे जिससे उन्हें ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. वह अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं.

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (750 अंक) सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जिसमें भारत की स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स भी शामिल हैं. भारतीय उप कप्तान मंधाना एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गयी, जबकि रोड्रिग्स नौंवे स्थान पर कायम हैं. मूनी की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली दो पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं.

भारत की दीप्ति शर्मा 10 पायदान के फायदे से बल्लेबाजों की सूची में 43वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं जबकि वह पहली बार शीर्ष पांच ऑल राउंडर में शामिल हुई हैं. दीप्ति, राधा यादव और पूनम यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं जिसमें इंग्लैंड की सोफी एक्सेलस्टोन शीर्ष पर हैं.

Previous article Film Promotion: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर ‘सूर्यवंशी’ की टीम ने की मस्ती
Next article होलिका दहन 9 मार्च की शाम 06:26 से रात 8:52 बजे तक, होली मंगलवार को
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel