[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Film Promotion: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर ‘सूर्यवंशी’ की टीम ने की मस्ती

Film Promotion: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर ‘सूर्यवंशी’ की टीम ने की मस्ती

0
Film Promotion: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर ‘सूर्यवंशी’ की टीम ने की मस्ती

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं. हाल ही में अक्षय कुमार अपनी नयी फिल्म के प्रोमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचे.

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने अपने फैंस से सवाल कर पूछा कि क्या वह अनुमान लगा सकते हैं कि प्रमोशन के लिए कहां गए हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा-‘एक ऐसी जगह जहां आना मेरे फिल्मों के प्रमोशन के लिए जरूरी हो गया है. क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि आज (मंगलवार को) हम ‘सूर्यवंशी’ (फिल्म) का प्रचार कहां कर रहे हैं?

बताते चलें कि यहां अक्षय का इशारा सोनी टीवी पर आनेवाले ‘द कपिल शर्मा शो’ के बारे में था. शो के दौरान अक्षय, रोहित और कैटरीना हंसी-मजाक में ‘सूर्यवंशी’ के सेट पर की गई एक दूसरे की कारस्तानियों की पोल खोलते हैं. इस फिल्म में ‘सिंघम’ अजय देवगन और ‘सिंबा’ रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आयेंगे.

बता दें कि अक्षय, कैटरीना के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. सूर्यवंशी में अक्षय एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आयेंगे. रोहित शेट्टी की यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी.

Previous article ट्विटर पर कैटरीना के फैंस ने रोहित शेट्टी को लगाई फटकार, कहा- तुम्हे शर्म आनी चाहिए
Next article वर्ल्‍ड कप में हार का Side Effect : शेफाली ने ICC टी20 रैंकिंग में टॉप रैंकिंग गंवाया
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel