T20 World Cup Final : इंडियन रेलवे क्रिकेट फैंस के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से अहमदाबाद के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इस ट्रेन में कई क्रिकेट के फैंस नजर आए. एक फैन से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बात की. इसका वीडियो एक्स पर जारी किया गया है. महिला फैंस कहती दिख रही है कि मैंने दो हफ्ते पहले ही टिकट बुक कर लिए थे. मुझे पूरा भरोसा था कि इंडिया फाइनल में जाएगा. इसलिए, जैसे ही फाइनल टिकट आए, मैंने बुक कर लिया. देखें महिला फैन ने क्या कहा.
VIDEO | Mumbai: Indian Railway runs superfast special train 01153 from Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) to Ahmedabad for cricket fans.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
A fan says, “I had booked the tickets two weeks in advance. I was very confident India was going to the finals. So, as soon as the… pic.twitter.com/YLdhFPcNv4
वीडियो में महिला फैन कहती नजर आ रही है कि मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं. हम बुमराह को सपार्ट कर रहे हैं. उम्मीद है कि वो मैच में अपना जलवा दिखाएंगे. वह जोर से चिल्लाती है–बुम.. बुम..बुमराह…भारत ही मैच में जीतेगा. मुझे पूरा कॉन्फिडेंस है. उसके साथ दो और महिलाएं वीडियो में नजर आ रही हैं. वे कहते हैं कि हम मुंबई से हैं. भारत की जीत होनी ही है.
यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, फ्लाइट टिकट महंगे; फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन
फाइनल के लिए 3,000 पुलिसकर्मी और ‘एंटी-ड्रोन’ सिस्टम तैनात
पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, करीब 1,000 होमगार्ड और तीन ‘एंटी-ड्रोन’ सिस्टम तैनात की जाएगी. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होने वाला है. इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
