[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को लगी चोट, एशेज से हुआ बाहर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को लगी चोट, एशेज से हुआ बाहर

0
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को लगी चोट, एशेज से हुआ बाहर
एशेज से बाहर हुए गस एटकिंसन, फोटो- सोशल मीडिया (X)

Gus Atkinson Ruled Out: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एशेज सीरीज (Ashes Series) के आखिरी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) चोट के कारण सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. यह मैच चार जनवरी से खेला जाना है. एटकिंसन को मेलबर्न टेस्ट के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद वह मैदान पर वापसी नहीं कर सके. पहले ही एशेज गंवा चुकी इंग्लैंड टीम के लिए यह खबर निराशाजनक है. चोटों से जूझ रही इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई पर अब दबाव और बढ़ गया है.

मेलबर्न टेस्ट में लगी चोट

गस एटकिंसन को यह चोट बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन लगी. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह अपना पांचवां ओवर डाल रहे थे. इसी दौरान उनकी बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया. इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए और दोबारा गेंदबाजी नहीं कर सके. बाद में कराए गए स्कैन में चोट की पुष्टि हुई. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि एटकिंसन पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं.

एशेज में एटकिंसन का प्रदर्शन

इस दौरे पर गस एटकिंसन का प्रदर्शन मिला जुला रहा. पर्थ टेस्ट में वह विकेट नहीं ले सके. ब्रिसबेन टेस्ट में उन्होंने 33 ओवर डालकर 151 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके बाद अहम एडिलेड टेस्ट में उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया. हालांकि मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने दमदार वापसी की. इस मैच में एटकिंसन ने 48 रन देकर तीन विकेट झटके और इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यह जीत इंग्लैंड के लिए सीरीज में एकमात्र राहत रही.

इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी पर असर

एटकिंसन के बाहर होने से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी पहले से ज्यादा कमजोर हो गई है. इस दौरे पर जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स के पास सीमित विकल्प बचे हैं. टीम के पास मैथ्यू फिशर और मैथ्यू पॉट्स जैसे युवा तेज गेंदबाज मौजूद हैं. हालांकि अनुभव की कमी इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. सिडनी टेस्ट में गेंदबाजों को सपाट पिच पर कड़ी चुनौती मिलने वाली है.

बिना बदलाव के उतरेगा इंग्लैंड

इंग्लैंड टीम ने साफ किया है कि एटकिंसन की जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में नहीं जोड़ा जाएगा. टीम मौजूदा स्क्वाड के साथ ही अंतिम टेस्ट खेलेगी. एशेज सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 3-1 से पीछे है और ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास जा चुकी है. ऐसे में सिडनी टेस्ट इंग्लैंड के लिए सम्मान बचाने का मुकाबला होगा. टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की तैयारी पर भी नजर रख सकता है. अब देखना होगा कि इंग्लैंड चोटों से जूझते हुए आखिरी टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करता है.

ये भी पढ़ें-

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज का 12 साल का इंटरनेशनल करियर खत्म, क्रिकेट को कहा अलिवदा

वर्ल्ड कप जीतने के बाद… ऋचा घोष ने महिला CWC 2025 जीतने पर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कट सकता है इन दिग्गजों का पत्ता, बुमराह का नाम लिस्ट में शामिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel