[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Religious Beliefs: मांगने पर भी न दें ये चीजें, वरना घर में आ सकता है आर्थिक संकट और बिगड़ सकते हैं ग्रह

Religious Beliefs: मांगने पर भी न दें ये चीजें, वरना घर में आ सकता है आर्थिक संकट और बिगड़ सकते हैं ग्रह

0
Religious Beliefs: मांगने पर भी न दें ये चीजें, वरना घर में आ सकता है आर्थिक संकट और बिगड़ सकते हैं ग्रह
मांगने पर नहीं देनी चाहिए ये सारी चीजें

Religious Beliefs: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में कुछ वस्तुओं को केवल उपयोग की चीज नहीं, बल्कि धन, सौभाग्य और ग्रहों की ऊर्जा से जोड़ा गया है. मान्यता है कि कुछ चीजों का लेन-देन करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है, भाग्य रूठ सकता है और व्यक्ति को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं ऐसी ही महत्वपूर्ण वस्तुओं के बारे में.

हल्दी

हल्दी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि हल्दी किसी को मांगने पर देने से घर की समृद्धि कम होती है. कोशिश करें कि घर में हल्दी कभी खत्म न हो.

झाडू

झाडू को भी लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है. झाड़ू किसी को देने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.

दही (जामन)

दही का लेन-देन भी सोच-समझकर करना चाहिए. यदि मजबूरी में देना पड़े तो वार देखकर दें और दोनों समय एक साथ न दें.

नमक

नमक का आदान-प्रदान कम करना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि नमक का कर्ज जन्म-जन्मांतर तक पीछा नहीं छोड़ता.

सरसों का तेल

सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है. इसे देने से शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है.

दूध

दूध को बिना कारण देने से आर्थिक तनाव आने की मान्यता है. केवल विशेष परिस्थिति में ही दें.

चांदी

चांदी को न तो गिफ्ट करें और न ही बेचें. मान्यता है कि चांदी देने से घर की खुशियां कम हो जाती हैं.

ये भी देखें: पति हमेशा आपका ही बना रहेगा, सोने से पहले करें ये उपाय

मोबाइल

मोबाइल किसी को मांगने पर देने से बचें. इससे निजी डेटा और नकारात्मक ऊर्जा दोनों का खतरा रहता है.

कपड़ों का आदान-प्रदान

पहने हुए कपड़े साझा करने से त्वचा रोग और ग्रह दोष दोनों का डर रहता है.

जूठा भोजन

अपना बचा हुआ भोजन घर के किसी सदस्य को देना शुभ माना गया है, इससे लक्ष्मी घर में ही रहती है.

एक ही थाली में भोजन

मेहमानों के साथ अलग बर्तन में भोजन करना बेहतर माना गया है, ताकि ग्रह दोष का प्रभाव न पड़े.

शनि की लोहे की अंगूठी

शनि से संबंधित लोहे की अंगूठी किसी को देने से आर्थिक नुकसान हो सकता है.

धनतेरस का दीपक

धनतेरस पर जलाए गए दीपक में रखी कौड़ी या सिक्के को संभालकर रखें. इसके खोने या गलत उपयोग से धन हानि की आशंका मानी जाती है.

Previous article इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को लगी चोट, एशेज से हुआ बाहर
Next article Pink Bus In Bihar: बिहार में महिला ड्राइवर ने संभाली पिंक बस की स्टीयरिंग, जल्द ही सड़कों पर भरेंगी फर्राटा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel