[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जायेंगे शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जायेंगे शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

0
क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जायेंगे शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
राहुल द्रविड़ और शुभमन गिल

BCCI Naman Awards: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और ओडीआई फाॅर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा जायेगा. यह पुरस्कार बीसीसीआई की ओर से 15 मार्च को दिया जाना है और शुभमन गिल को यह पुरस्कार मिलना तय माना जा रहा है. यह पुरस्कार क्रिकेटर पॉली उमरीगर के नाम पर दिया जाता है. 

शानदार रहा है शुभमन गिल का करियर

शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाये हैं, जिसमें इंग्लैंड सीरीज के दौरान गिल द्‌वारा बनाये गये 754 रन भी शामिल हैं. इन 754 रनों की खासियत यह है कि शुभमन गिल ने विदेशी धरती पर इतने रन बनाये. इसके साथ ही गिल इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 754 रन बनाने वाले सर डाॅन ब्रैडमैन के बाद दूसरे खिलाड़ी बने. ओडीआई फाॅर्मेट में भी शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 188 रन बनाये पूरे साल में ओडीआई में उन्होंने एक साल में कुल 490 रन बनाये.  क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट का अगर औसत निकालें तो गिल ने कुल मिलाकर 49 के औसत से 1764 रन बनाये हैं. इन 1764 रनों में 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. 

आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल का प्रदर्शन टी20 फाॅर्मेट में उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया. आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए शुभमन ने  50 की औसत से 650 रन बनाये. शुभमन गिल की फैन फाॅलोइंग भी बेहतरीन है, जिसमें लड़कियों की संख्या बहुत अधिक है. 

2024 का टी20 विश्वकप राहुल द्रविड़ के अनुशासन ने जिताया

राहुल द्रविड़ ना सिर्फ भारत के बेहतरीन बल्लेबाज थे, बल्कि उन्होंने टीम इंडिया को एक बेहतरीन शेप भी दिया. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासित किया और उनके नेतृत्व में टीम ने 2024 का टी20 विश्वकप जीता. अंडर 19 और इंडिया ‘ए’ की टीम को भी द्रविड़ ने बेहतर आकार दिया.

ये भी पढ़ें : पद से हटाये जाने का प्रस्ताव गिरने के बाद बोले ओम बिरला–किसी को नियमों से परे बोलने का विशेषाधिकार नहीं

ईरान कर सकता है 2026 फुटबॉल वर्ल्डकप का बॉयकॉट, ट्रंप ने कहा- ईरान का स्वागत है

Previous article पनीर से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज
Next article इनकम टैक्स बचाने का आखिरी मौका, 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel