[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पनीर से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज

पनीर से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज

0
पनीर से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज
पनीर स्नैक्स रेसिपी आइडियाज (AI Image)

Paneer Snacks Recipe Ideas: पनीर से आपने कई तरह की स्वादिष्ट सब्जी जैसे मटर पनीर, कड़ाही पनीर या बटर पनीर को ट्राई किया होगा. आप पनीर से सब्जी के अलावा टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप चाय के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं या घर आए मेहमानों के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो पनीर से बने ये स्नैक्स आइडियाज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं पनीर से बनने वाले कुछ आसान और मजेदार स्नैक्स

पनीर टिक्का को करें ट्राई

पनीर टिक्का एक बहुत ही पॉपुलर और स्वादिष्ट स्नैक है. इसमें पनीर के टुकड़ों को दही, मसालों और बेसन के साथ मैरिनेट करके तवे या ओवन में पकाया जाता है. इसका स्मोकी फ्लेवर इसे और भी खास बनाता है. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

पनीर ब्रेड रोल को करें ट्राई

पनीर ब्रेड रोल एक आसान और झटपट बनने वाला स्नैक है. इसमें ब्रेड के अंदर मसालेदार पनीर की स्टफिंग भरकर रोल बनाकर फ्राई किया जाता है. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

पनीर कटलेट को करें ट्राई

पनीर कटलेट को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसमें पनीर, उबले आलू, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर टिक्की बना लें. इसके बाद आप इसे ब्रेड क्रम्बस में लपेट लें. कड़ाही में तेल डालकर फ्राई कर लें. 

पनीर चिली को करें ट्राई

अगर आप कुछ तीखा खाना चाहते हैं तो आप पनीर चिली को बना सकते हैं. पनीर को हल्का फ्राई कर लें. अब आप शिमला मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसमें आप सोया सॉस, टमाटर सॉस के साथ मिला लें. 

पनीर सैंडविच को करें ट्राई

आप आसानी से पनीर सैंडविच को बना सकते हैं. इसमें पनीर, सब्जियां और मसाले मिलाकर ब्रेड में भरकर ग्रिल किया जाता है. इसे आप ब्रेकफास्ट या टिफिन के लिए अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel