[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण

सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण

0
सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर राशिद लतीफ का बयान.

Asia Cup 2025 IND vs PAK Super 4 Clash: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप से सुपर 4 का महामुकाबला रविवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों की इस टूर्नामेंट में दूसरी भिड़ंते होगी. पिछले मैच में पड़ोसी देशों के बीच विवाद के बाद यह मुकाबला कांटेदार होने की संभावना है, लेकिन पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि भारत स्पष्ट रूप से फेवरेट हैं. पूर्व पाकिस्तान कप्तान लतीफ का मानना है कि T20 मैचों में किसी भी टीम का दिन अच्छा हो तो जीत संभव है, लेकिन उन्होंने माना कि भारत बहुत मजबूत है.

पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि वर्तमान एशिया कप में सुपर फोर मुकाबले में भारत के जीतने की संभावना अधिक है.  राशिद लतीफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है और अब यह मैदान पर भी दिख रहा है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. T20 में कुछ भी हो सकता है. ओमान ने कल अच्छा खेला. T20 में फेवरेट चुनना मुश्किल है. ODI और टेस्ट में आप कह सकते हैं कि कौन फेवरेट है और कौन नहीं. लेकिन T20 में आप ऐसा नहीं कह सकते. लेकिन पिछली बातों को देखें तो भारत एक मजबूत टीम है.”

IPL और PSL के बीच बहुत बड़ा अंतर है

उन्होंने पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी और आईपीएल और पीएसएल के बीच भारी अंतर को इसका कारण बताया. उन्होंने कहा, “भारतीय खिलाड़ियों का खेला जाने वाला मुकाबला (IPL) उच्च स्तर का है. जबकि पाकिस्तान PSL खेलता है. IPL और PSL में बहुत बड़ा अंतर है.” लतीफ ने टीमों के बीच अनुभव के अंतर की भी बात की. उन्होंने कहा, “यह भारतीय टीम थोड़ी कम अनुभवी है, क्योंकि वरिष्ठ खिलाड़ी जैसे रोहित, विराट और जडेजा सेवानिवृत्त हो चुके हैं. भले ही उनके पास ज्यादा अनुभव न हो, लेकिन उन्होंने उच्च स्तर का क्रिकेट खेला है.”

भारत की जीत संभावना 75 प्रतिशत

राशिद लतीफ ने पाकिस्तान को कमजोर टीम कहा, क्योंकि उनका बल्लेबाजी क्रम मजबूत नहीं है. लतीफ ने कहा, “पाकिस्तान कमजोर दिखता है और यह सभी देख सकते हैं. लेकिन उन्हें पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता. भारत की जीत की संभावना 75% और पाकिस्तान की 25% है. भारत फेवरेट है.” उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी आप देखते हैं कि कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के लिए स्थिति अलग है. सैम अयूब फॉर्म में नहीं, कप्तान सलमान अली आघा फॉर्म में नहीं, मोहम्मद हारिस संघर्ष कर रहे हैं, साहिबजादा फरहान संतुलित नहीं दिख रहे, हसन नवाज संघर्ष कर रहे हैं. अगर टॉप-6 बल्लेबाजों में से पांच संघर्ष कर रहे हैं, तो मुश्किल हो जाती है.”

संघर्ष करती बल्लेबाजी कोई चल जाए तो

ओपनर सैम अयूब ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई रन नहीं बनाया और तीनों मैचों में शून्य पर आउट हुए. कप्तान सलमान अली आगा ने तीन मैचों में क्रमशः 0, 3 और 20 रन बनाए. साहिबजादा फरहान अभी तक संतुलित नहीं दिखे. वहीं पाकिस्तान धीरे-धीरे हसन नवाज को क्रम में नीचे भेज रहा है. पहले ओपनर हसन अब नंबर 4 या 5-6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. लतीफ का मानना है कि पाकिस्तान के पास भारत को हराने का एकमात्र तरीका यह है कि उनका कोई एक बल्लेबाज असाधारण दिन दिखाए; वरना, कागज पर भारत एक मजबूत टीम नजर आती है. उन्होंने कहा, “केवल व्यक्तिगत प्रतिभा ही पाकिस्तान को जीत दिला सकती है. किसी ने कर दिया तो कर दिया. कोई शक नहीं कि भारत बहुत मजबूत टीम है और पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जीत पाना मुश्किल होगा.”

लगातार ड्रामा कर रहा पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच से पहले लगतार अपने ड्रामे कर रहा है. उसने लगातार दूसरी बार भारत के खिलाफ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है. वहीं प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों को चिढ़ाने के लिए 6-0 चिल्ला रहे थे. वैसे भी हैंडशेक विवाद काफी चर्चा में रहा, तो इस मैच में भी शायद ही दोनों टीमों के कप्तान हाथ मिलाए. हालांकि जिस रेफरी को लेकर पीसीबी ने धमाचौकड़ी और हो हल्ला मचाया, वही एंडी पाइक्रॉफ्ट इस मैच में रेफरी होंगे. ऐसे में कुल मिलाकर यह मैच काफी मजेदार होने वाला है. 

ये भी पढ़ें:-

भारत के खिलाफ कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI, फास्टेस्ट शतक मारने वाला बाहर, इन दो खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

भारत से लगातार मिल रही हार से बौखलाए पाकिस्तानी, प्रैक्टिस सेशन में चिल्लाते रहे 6-0, 6-0… जानें क्या है मामला

नंबर काटे जाएं… IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान की मनमानी पर भड़के सुनील गावस्कर, नकवी को जमकर लताड़ा 

Previous article Shailaputri mata Aarti: नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की आरती, जानें मंत्र और महत्व
Next article IIM अहमदाबाद में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, Highest Package 1 करोड़ का 
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel