[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIM अहमदाबाद में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, Highest Package 1 करोड़ का 

IIM अहमदाबाद में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, Highest Package 1 करोड़ का 

0
IIM अहमदाबाद में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, Highest Package 1 करोड़ का 
आईआईएम अहमदाबाद प्लेसमेंट

IIM Ahmedabad Placement: आईआईएम अहमदाबाद ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) 2025 बैच का फाइनल प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस बार IIM अहमदाबाद के छात्रों को शानदार प्लेसमेंट मिला है. इस प्लेसमेंट में भारत की टॉप कंपनियां शामिल हुईं. वहीं कई छात्रों ने प्राइवेट नौकरी को छोड़कर बिजनेस को चुना.

IIM Ahmedabad Placement: 406 छात्रों में से 395 को मिली नौकरी 

IIM Ahmedabad प्लेसमेंट ड्राइव में 406 छात्रों में से 395 ने नौकरी के ऑफर स्वीकार किए. वहीं 11 छात्रों ने Entrepreneurship और परिवार के बिजनेस को चुना. ये प्लेसमेंट ड्राइव दर्शाता है कि छात्रों की रूचि नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी है और वे सभी फील्ड में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. 

IIM Ahmedabad: कंसल्टिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा ऑफर

इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण कंसल्टिंग सेक्टर में देखने को मिला, जहां कुल 156 छात्रों को जॉब मिली. वहीं BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस) सेक्टर में 99 ऑफर और जनरल मैनेजमेंट में 56 ऑफर मिले. 

IIM Ahmedabad Placement Top Companies: 178 कंपनियां हुईं शामिल 

प्लेसमेंट प्रक्रिया में 178 कंपनियों ने हिस्सा लिया और कुल 261 अलग अलग रोल्स ऑफर किए. यहां देखें टॉप रिक्रूटर्स के नाम- 

  • Boston Consulting Group (BCG) – 35 ऑफर
  • Accenture Strategy – 30 ऑफर
  • Goldman Sachs – 9 ऑफर
  • Avendus Capital – 7 ऑफर
  • Tata Administrative Services
  • GMR Group

IIM Ahmedabad Highest Package: करीब एक करोड़ रुपये तक का पैकेज 

आईआईएम अहमदाबाद के प्लेसमेंट सेल में सबसे बड़ा घरेलू पैकेज BFSI सेक्टर में 1.1 करोड़ रुपये का रहा. वहीं मीडियन पैकेज 34.6 लाखर और एवरेज पैकेज 35.5 लाख और कंसल्टिंग रोल्स का मीडियन पैकेज 40.1 लाख (टॉप ऑफ 60 लाख तक), प्रोडक्ट मैनेजमेंट 44.8 लाख तक और आईटी रोल्स 36 लाख तक रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बार केवल दो ऑफर आए, जिनमें अधिकतम कमाई की संभावना (MEP) 103474 डॉलर यानी लगभग 86 लाख रुपये तक रही. 

IIM Ahmedabad Placement: लेटरल और PPO में भी बढ़ोत्तरी 

वहीं इस साल लेटरल हायरिंग और प्री प्लेसमेंट ऑफर (PPO) में इजाफा हुआ. लगभग 59 प्रतिशत छात्र लेटरल प्लेसमेंट के लिए योग्य थे. मास्टरकार्ड, मिंत्रा, नावी टेक्नोलॉजी और जोमैटो जैसी कंपनियां इसमें शामिल हुईं. 

यह भी पढ़ें- IIM Ranchi Placement 2025: आईआईएम रांची में टूटा प्लेसमेंट रिकाॅर्ड, हाईएस्ट पैकेज 50 लाख

Previous article सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण
Next article Viral Video : बंदर से भी चालाक निकला ये शख्स, वीडियो देखकर आप भी हंस देंगे
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel