[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion आज गुरुवार को हल्दी और लौंग का ये छोटा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

आज गुरुवार को हल्दी और लौंग का ये छोटा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

0
आज गुरुवार को हल्दी और लौंग का ये छोटा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
हल्दी लौंग से करें धन प्राप्ति के लिए उपाय

Wealth Tips: हिंदू धर्म में छोटे-छोटे उपायों को भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है, खासकर जब उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए. यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या जीवन में धन की कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह सरल उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. यह उपाय विशेष रूप से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है.

पूजा की आवश्यक सामग्री

 पंडित कमलेश पाठक ने बताया कि इस उपाय को करने के लिए बहुत ही सामान्य और आसानी से उपलब्ध चीजों की आवश्यकता होती है. आपको एक चुटकी पीसी हुई हल्दी, दो साबुत लौंग और एक मिट्टी का दीपक लेना है. इसके अलावा दीपक जलाने के लिए फूल बत्ती और घी या तेल का उपयोग करें. ये सभी वस्तुएं पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं.

उपाय करने की विधि

सबसे पहले मिट्टी का दीपक तैयार करें और उसमें घी या तेल डालकर फूल बत्ती रखें. अब इस दीपक को जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी तथा दो लौंग डाल दें. इसके बाद शांत मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें. ध्यान रखते हुए इस दीपक को तुलसी के पौधे के पास रख दें और वहां जलने दें.

उपाय का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र होता है और भगवान विष्णु को प्रिय है. वहीं हल्दी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि लौंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक मानी जाती है. इन सभी तत्वों का संयोजन इस उपाय को और अधिक प्रभावशाली बना देता है.

इससे होगा ये लाभ

इस उपाय को नियमित रूप से करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक समस्याओं में धीरे-धीरे सुधार आने लगता है. माना जाता है कि इससे धन की कमी दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, इस उपाय को करते समय सच्ची श्रद्धा और सकारात्मक सोच बनाए रखना बेहद आवश्यक है.

Previous article अमेरिका को भारी झटका: F-35 से भी महंगा ड्रोन ईरान युद्ध में खोया
Next article ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, जून 2026 में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का दबदबा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel