[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion सूर्य ग्रहण के समय सोना और पूजा-पाठ करना क्यों है मना? जानें रहस्य

सूर्य ग्रहण के समय सोना और पूजा-पाठ करना क्यों है मना? जानें रहस्य

0
सूर्य ग्रहण के समय सोना और पूजा-पाठ करना क्यों है मना? जानें रहस्य
सूर्य ग्रहण के समय सोना और पूजा करना

Surya Grahan 2026 Nyam: सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में अशुभ अवधि माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसके प्रभाव से वातावरण अशुद्ध हो जाता है. हिंदू धर्म में इस समय किसी भी तरह के धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है. साथ ही इस समय न सोने की भी सलाह दी जाती है.

पूजा-पाठ और मूर्तियों को छूना क्यों वर्जित है?

सूर्य देव को ऊर्जा और जीवन का आधार माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु और केतु सूर्य को निगल लेते हैं. इससे सूर्य देव को अत्यंत कष्ट होता है. साथ ही संसार में अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है. कहा जाता है कि इस समय मूर्तियों को स्पर्श करने से वे नकारात्मक ऊर्जा को सोख सकती हैं. इसलिए इस समय मंदिरों में उत्सव या पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है.

मानसिक जाप

सूर्य ग्रहण के समय भले ही शारीरिक रूप से पूजा-पाठ करना मना है, लेकिन इस दौरान मानसिक रूप से मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है.

सूर्य ग्रहण के समय ‘सोना’ क्यों मना है?

ग्रहण के समय वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक माना जाता है. सोते समय हमारा शरीर और मन पूरी तरह सचेत नहीं रहता. ऐसे में ग्रहण के समय सोने से नकारात्मक ऊर्जा के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है. इसके अलावा इस समय सोना आलस्य का प्रतीक भी माना जाता है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस समय सोता है, उसकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article अब बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर पर बनाएं जलजीरा पाउडर
Next article वैलेंटाइन डे पर तुलसी-मिहिर आमने-सामने, नोइना को रेस्टोरेंट बुकिंग से हुआ शक
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel