[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अब बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर पर बनाएं जलजीरा पाउडर

अब बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर पर बनाएं जलजीरा पाउडर

0
अब बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर पर बनाएं जलजीरा पाउडर
जलजीरा पाउडर (AI IMAGE)

How To Make Jaljeera Powder: कुछ ही दिनों में गर्मी का मौसम आ जाएगा. गर्मी के दिनों में अधिकतर लोगों को ठंडा पीना पसंद होता है. इस मौसम में जलजीरा का इस्तेमाल शरबत बनाने, सलाद में डालने या और भी कई सारी डिश में किया जाता है. अब आप बाजार से जलजीरा पाउडर खरीदने के बजाय घर पर ही जलजीरा पाउडर आसानी से बना सकते हैं. इसकी अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होने के साथ बनाने में भी कम समय लगता है. जलजीरा पाउडर आप एक बार बनाकर इसे कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में जलजीरा पाउडर घर पर बनाने की आसान विधि. 

जलजीरा पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 2 बड़े चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सौंठ पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सूखा पुदीना पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच सादा नमक

जलजीरा पाउडर बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें इसमें जीरा डालकर लगातार चलाते हुए सूखा भूनें, जब ये सुनहरा रंग का हो जाए तब आप इसका आंच बंद कर दें. 
  • अब भुने हुए जीरे को तुरंत प्लेट में निकालें और इसे ठंडा होने दें. अब मिक्सर ग्राइंडर के जार में ठंडा किया हुआ भुना जीरा और काला नमक, सादा नमक, काली मिर्च, सूखा पुदीना पाउडर, अमचूर पाउडर, सौंठ पाउडर, हींग और चाट मसाला डालें, फिर आप इसे अच्छी तरह बारीक और मुलायम पाउडर बनने तक पीस लें. 
  • तैयार पिसे हुए मिश्रण को महीन छलनी से छान लें, जिससे इसमें कोई मोटा दाना न बचे, अब आप तैयार हुए जलजीरा को साफ और सूखे  एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. इसी तरह आप घर पर ही जलजीरा पाउडर बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel