[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Som Pradosh Vrat 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, शिवजी की पाएं कृपा, ऐसे करें पूजा

Som Pradosh Vrat 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, शिवजी की पाएं कृपा, ऐसे करें पूजा

0
Som Pradosh Vrat 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, शिवजी की पाएं कृपा, ऐसे करें पूजा
Som Pradosh Vrat June 2025

Som Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह व्रत प्रत्येक त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, लेकिन जब यह सोमवार को पड़ता है, तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. यह व्रत विशेष रूप से पुण्य प्रदान करने वाला होता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने पर समस्त पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

सोम प्रदोष व्रत की तिथि और पूजा का समय

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 23 जून को रात 1:21 बजे होगी और यह तिथि उसी दिन रात 10:09 बजे तक रहेगी. चूंकि उदया तिथि 23 जून को ही है, इसलिए प्रदोष व्रत इसी दिन रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:22 बजे से रात 9:23 बजे तक रहेगा. इस समय शिव पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

शुरू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नोट करें सावन महीने की डेट

सोम प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • व्रत रखने का संकल्प लें और पूरे दिन उपवास करें. फलाहार या केवल जल का सेवन कर सकते हैं.
  • संध्या के समय स्नान करके साफ वस्त्र पहनें.
  • घर के मंदिर या नजदीकी शिवालय में जाकर भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और नंदी की पूजा करें.
  • शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल) से अभिषेक करें.
  • इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराएं और बेलपत्र, भस्म, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित करें.
  • धूप, दीप, नैवेद्य और मिठाई चढ़ाकर आरती करें.
  • “ॐ नमः शिवाय” या “महामृत्युंजय मंत्र” का 108 बार जप करें.

व्रत का महत्व

  • इस व्रत को रखने से शिव कृपा, उत्तम स्वास्थ्य, धन-समृद्धि और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है. विशेषकर यह व्रत कर्ज से मुक्ति और रोगों के नाश के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है.
  • सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक दुर्लभ अवसर है. यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा की जाए, तो शिवजी की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति एवं सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है.
Previous article Kanwar Yatra 2025: शुरू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नोट करें सावन महीने की डेट
Next article बुमराह के नौ विकेट होते अगर…, सचिन तेंदुलकर ने जस्सी की तारीफ की और इन फील्डर्स को ‘लताड़ा’
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel