[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kanwar Yatra 2025: शुरू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नोट करें सावन महीने की डेट

Kanwar Yatra 2025: शुरू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नोट करें सावन महीने की डेट

0
Kanwar Yatra 2025: शुरू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नोट करें सावन महीने की डेट
Kanwar Yatra 2025 start date

Kanwar Yatra 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पावन और शुभ समय माना जाता है. इस महीने का शिवभक्त पूरे वर्ष इंतजार करते हैं, क्योंकि यह काल व्रत, पूजा और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. सावन में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठता है. ऐसा विश्वास है कि सावन में यदि कोई भक्त भोलानाथ की सच्चे मन से भक्ति करता है, तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. इसी पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा का आयोजन भी होता है, जिसकी परंपरा की शुरुआत भगवान परशुराम द्वारा की गई मानी जाती है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में कांवड़ यात्रा कब से प्रारंभ होगी.

कांवड़ यात्रा कब से

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सावन माह के पहले दिन से ही होती है, इसलिए वर्ष 2025 में यह पवित्र यात्रा 11 जुलाई से आरंभ मानी जाएगी. यह यात्रा सावन शिवरात्रि तक चलती है, जो इस बार अगस्त के प्रारंभ में आएगी. इस दौरान श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस श्रद्धा और भक्ति से भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

आज है सोम प्रदोष व्रत, शिवजी की पाएं कृपा, ऐसे करें पूजा

क्या है कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा एक पवित्र धार्मिक यात्रा है, जिसमें शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के निकटवर्ती शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. यह परंपरा अत्यंत प्राचीन मानी जाती है और कहा जाता है कि इसकी शुरुआत स्वयं भगवान परशुराम ने की थी. हर वर्ष यह यात्रा विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ भाग लेते हैं.

सावन 2025 की शुरुआत कब से

सावन 2025 की शुरुआत और समापन की तिथियां वैदिक पंचांग के अनुसार तय होती हैं. सावन माह का आरंभ इस वर्ष 11 जुलाई की रात 2 बजकर 6 मिनट से कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ होगा, जो 12 जुलाई की रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. इसी के आधार पर सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से मानी जाएगी. यह पावन महीना 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा.

Previous article अमेरिका ने ईरान के किस एयरबेस को किया टारगेट? B-2 बॉम्बर्स ने कितनी मचाई तबाही
Next article Som Pradosh Vrat 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, शिवजी की पाएं कृपा, ऐसे करें पूजा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel