[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Shakuni Mama Temple: आधा भारत नहीं जानता कि देश के इस राज्य में होती है शकुनि मामा की पूजा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Shakuni Mama Temple: आधा भारत नहीं जानता कि देश के इस राज्य में होती है शकुनि मामा की पूजा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

0
Shakuni Mama Temple: आधा भारत नहीं जानता कि देश के इस राज्य में होती है शकुनि मामा की पूजा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
शकुनि मामा मंदिर ( एआई तस्वीर)

Shakuni Mama Temple: शकुनि मामा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. महाभारत का युद्ध रचने वालों में शकुनि मामा को एक प्रमुख पात्र माना जाता है. उनकी कूटनीति के सामने बड़े-बड़ों ने घुटने टेक दिए थे. शकुनि मामा की कूटनीतियों के कारण ही पांडवों को समय-समय पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

वे ही थे जिनके छल-कपट के कारण पांडवों को अपना राज्य छोड़कर वनवास में जाने को मजबूर होना पड़ा. लोग उन्हें एक शातिर और षड्यंत्र रचने में माहिर व्यक्ति के रूप में जानते हैं. इसी कारण उन्हें अधिकतर एक नकारात्मक पात्र के रूप में देखा जाता है. लेकिन भारत में एक ऐसा स्थान भी है, जहां शकुनि मामा का मंदिर बनाया गया है और उनकी पूजा की जाती है. आइए जानते हैं यह जगह कौन-सी है और लोग यहां उनकी पूजा क्यों करते हैं.

शकुनि मामा का मंदिर

भारत के केरल राज्य के कोल्लम जिले में शकुनि मामा का एक मंदिर स्थित है. इस मंदिर को मयमकोट्टू मलंचारुवु मलनाड मंदिर के नाम से जाना जाता है. यहां लोग शकुनि मामा की विधि-विधान से देवता के रूप में पूजा करते हैं.मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर साधकों के जीवन से कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

शकुनि मामा मंदिर से जुड़ी कथा

मान्यता है कि जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ, तब हजारों-लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके थे. यह देखकर शकुनि को अपने कर्मों पर गहरा पछतावा हुआ. उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्रतिशोध के कारण कई माताओं ने अपने पुत्रों को खो दिया.

यह भावनाएं शकुनि को भीतर से विचलित करने लगीं. इसके बाद वे राज्य छोड़कर केरल के कोल्लम पहुंचे और अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए भगवान शिव की कठोर तपस्या की.

शकुनि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें वरदान मांगने को कहा. तब शकुनि ने वरदान मांगा कि महाभारत के युद्ध में जितने भी निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उन सभी आत्माओं को मोक्ष प्रदान किया जाए. भगवान शिव ने उन्हें यह वरदान प्रदान किया.इसी कारण इस स्थान पर शकुनि मामा की पूजा की जाती है और उन्हें श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Lebanon Hindu Temple in Danger: लेबनान में चार हजार साल पुराने हिंदू मंदिर पर खतरा, आतंकी पहुंचा सकते हैं नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Spring Roll Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, बच्चे बार-बार करेंगे डिमांड
Next article टेक कंपनियों में लाखों का पैकेज, कंप्यूटर साइंस नहीं BTech का ये ब्रांच बन रहा मास्टर
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel