[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Sawan Somvari 2025: सावन की पहली सोमवारी आज, पहाड़ी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Sawan Somvari 2025: सावन की पहली सोमवारी आज, पहाड़ी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

0
Sawan Somvari 2025: सावन की पहली सोमवारी आज, पहाड़ी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
Sawan Somvari 2025 pahadi mandir ranchi

Sawan Somvari 2025: सावन मास की पहली सोमवारी आज है. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा है है. भक्त अलसुबह से ही भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कतारबद्ध हो गए हैं. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पहाड़ी मंदिर में सोमवार की सुबह सरकारी पूज अर्चना के बाद अरघा लगाया गया. श्रद्धालुओं को आसानी से जलाभिषेक का अवसर मिलेगा.

मंदिरों को फूलों और रंगीन लाइटिंग से सजाया गया

यह अरघा मुख्य मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर में भी लगाया जायेगा और भीड़ को देखते हुए दिन में हटाया जायेगा पहली सोमवारी को लेकर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष सजावट की गयी है. मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंग झालरों और लाइटिंग से सजाया गया है. जल, प्रसाद, बेल पत्र आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. शाम को सभी मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया जायेगा और आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा.

पहली सावन सोमवारी आज, जानें शिव भक्तों के लिए पूजन का श्रेष्ठ समय

मंदिर परिसर भक्तिगीतों से हुआ संगीतमय

श्रावण मास के तीसरे दिन रांची स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर परिसर में महाकाल मंदिर में भव्य आयोजन का दृश्य देखने को मिला. भोले की फौज की ओर से बाबा भोलेनाथ का उज्जैन के महाकाल स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया. मंदिर परिसर ‘भोले तेरे चरणों की धूल जो मिल जाये…’, ‘मैं निकला गड्डी लेके…’, ‘चांद सा सजाया दरबार तेरा…’ जैसे भक्तिगीतों से गूंज उठा. उज्जैन की तर्ज पर विशेष आरती की गयी, जिसमें सैकड़ों ब्रद्धालुओं ने सहभागिता की.

आरती के बाद उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, सौरभ चौधरी, राजेश गाड़ोदिया ने प्रमुख भूमिका निभाई. बाबा का श्रृंगार रौनक सिंह, पीयूष, रितेश, अभय, अंकित, आशुतोष, विकास यादव, हिमांशु द्वारा किया गया. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार और कृष्ण कन्हैया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भोले की फौज की ओर से आभार व्यक्त किया गया, विवेक सिंह, राजेश यादव, पंकज शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजकुमार शर्मा, कृष्णा केशव, अभिषेक यादव, राजेश अग्रवाल और पंकज शर्मा ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.

Previous article बिहार में कोसी के कहर से बचने में अब एआई करेगा मदद, नया वॉर्निंग सिस्टम इस तरह करता है अलर्ट…
Next article नोएडा में बनेगा एक नया एक्सप्रेसवे, हो रही है जोरो शोरो से तैयारी, जानिए कितना आएगा खर्च
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel