[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Santoshi Maa Puja: शुक्रवार को संतोषी मां को प्रसन्न करने का आसान तरीका, जानें कौन सा रंग है शुभ

Santoshi Maa Puja: शुक्रवार को संतोषी मां को प्रसन्न करने का आसान तरीका, जानें कौन सा रंग है शुभ

0
Santoshi Maa Puja: शुक्रवार को संतोषी मां को प्रसन्न करने का आसान तरीका, जानें कौन सा रंग है शुभ
शुक्रवार को संतोषी मां की पूजा से मिलेगा शुभफल

Santoshi Maa Puja: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी उपासना के लिए विशेष माना गया है. इसी दिन संतोषी माता की पूजा करने से जीवन में संतोष, सुख और आर्थिक स्थिरता आती है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संतोषी मां शीघ्र प्रसन्न होने वाली देवी हैं और सच्चे मन से की गई साधना भक्तों के कष्टों को दूर कर देती है.

पूजा की सही शुरुआत कैसे करें

शुक्रवार की सुबह स्नान के बाद साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें. पूजा स्थान को स्वच्छ कर वहां संतोषी मां की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें. मां को लाल या गुलाबी पुष्प अर्पित करें और दीपक जलाएं. पूजा के दौरान खट्टे पदार्थों का प्रयोग न करें, क्योंकि संतोषी मां की उपासना में इसे वर्जित माना गया है.

भोग और मंत्र से कैसे करें मां को प्रसन्न

संतोषी मां को भोग लगाने के लिए गुड़ और चने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गुड़-चना अर्पित करने से देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं. इसके बाद घी का दीपक जलाकर “ॐ संतोषी मातायै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. जप के समय मन को शांत और एकाग्र रखना आवश्यक माना गया है.

शुक्रवार व्रत का धार्मिक लाभ

शुक्रवार को संतोषी मां का व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना जाता है. यह व्रत विशेष रूप से आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान लोगों के लिए लाभकारी होता है. व्रत के दिन नमक और खट्टे से परहेज कर सात्विक भोजन ग्रहण करने की परंपरा है.

ये भी पढ़ें:  घर में धन टिक नहीं रहा? शुक्रवार के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत

दान और सेवा से प्राप्त होता है आशीर्वाद

इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. शुक्रवार को किसी जरूरतमंद महिला को गुड़, चना, वस्त्र या सौंदर्य से जुड़ी वस्तुएं दान करने से संतोषी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सेवा और दया भाव को पूजा का अहम हिस्सा माना गया है.

घर के वातावरण का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संतोषी मां स्वच्छता और सौहार्द को प्रिय मानती हैं. इसलिए शुक्रवार को घर की साफ-सफाई करें और पारिवारिक वातावरण को शांत रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

श्रद्धा और संयम से बदलता है जीवन

कहा जाता है कि जो भक्त श्रद्धा, नियम और संयम के साथ शुक्रवार को संतोषी मां की पूजा करता है, उसके जीवन में धीरे-धीरे संतोष, स्थिरता और सुख-समृद्धि का वास होने लगता है.

Previous article Patta Gobhi Ki Sukhi Sabji Recipe: रोज के खाने में क्या बनाएं? ट्राई करें पत्ता गोभी–शिमला मिर्च की झटपट सूखी सब्जी
Next article 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel