[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर में कब है प्रदोष व्रत, जानें तारीख, समय और आसान पूजा विधि

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर में कब है प्रदोष व्रत, जानें तारीख, समय और आसान पूजा विधि

0
Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर में कब है प्रदोष व्रत, जानें तारीख, समय और आसान पूजा विधि
दिसंबर में कब है प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat December 2025: अगहन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 2 दिसंबर 2025 दोपहर 3:57 बजे शुरू होगी और 3 दिसंबर 2025 दोपहर 12:25 बजे समाप्त होगी. चूंकि व्रत का पालन त्रयोदशी की संध्या में किया जाता है, इसलिए दिसंबर का प्रदोष व्रत 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा.

2 दिसंबर का प्रदोष काल—पूजा का सबसे शुभ समय

इस दिन का प्रदोष काल शाम 5:33 बजे से रात 8:15 बजे तक. इसी समय शिवलिंग पर बेलपत्र, जल और दीप अर्पित करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है.

Pradosh Vrat December 2025 के महत्वपूर्ण समय

  • सूर्योदय: 06:59 AM
  • सूर्यास्त: 05:33 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 AM – 06:06 AM
  • विजय मुहूर्त: 02:02 PM – 03:17 PM
  • गोधूली बेला: 06:25 PM
  • निशीथ काल: 11:50 PM – 12:44 AM
  • भक्त अपनी सुविधा और श्रद्धा अनुसार इन समयों में ध्यान, जप और पूजा कर सकते हैं.

Pradosh Vrat December 2025: आसान और सरल पूजा-विधि

  • सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा सामग्री—जल, बेलपत्र, धूप, दीप, फूल, फल—पहले से तैयार रखें.
  • शिवलिंग को जल से शुद्ध करें और बेलपत्र, आक के फूल अर्पित करें.
  • “ॐ नमः शिवाय” का कम से कम 108 बार जप करें.
  • फल-मिठाई का भोग लगाकर शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें.
  • प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें.
  • अंत में शिव परिवार की आरती करके सुख-समृद्धि की कामना करें.

ये भी देखें: दिसंबर के पहले ही दिन मोक्षदा एकादशी के साथ मनाया जाएगा ये शुभ दिन, बन रहे दुर्लभ शुभ योग

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Mantra Power: एकाग्रता से जागती है मंत्रों की शक्ति, जानें कैसे मिलता है असली प्रभाव
Next article Bihar Board Dummy Admit Card 2026: 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 तक कर लें करेक्शन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel