[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Mantra Power: एकाग्रता से जागती है मंत्रों की शक्ति, जानें कैसे मिलता है असली प्रभाव

Mantra Power: एकाग्रता से जागती है मंत्रों की शक्ति, जानें कैसे मिलता है असली प्रभाव

0
Mantra Power: एकाग्रता से जागती है मंत्रों की शक्ति, जानें कैसे मिलता है असली प्रभाव
मंत्र जाप विधि

Mantra Power: आध्यात्मिक ग्रंथों—रामायण, महाभारत और वेदों में वर्णन मिलता है कि प्राचीन काल के तपस्वी साधक मात्र मंत्रों की शक्ति से इच्छित फल प्राप्त कर लेते थे. उनका जप इतना सशक्त था कि प्रकृति भी उनके संकल्प से प्रभावित हो जाती थी. आज भी जब ज्योतिषी किसी ग्रहदोष या परेशानी का समाधान बताते हैं, तो उनमें मंत्र जाप प्रमुख उपाय होता है. पर बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने मंत्र तो जपे, पर लाभ नहीं मिला. इसका कारण मंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि जाप का गलत तरीका है.

पहला तरीका: केवल मुंह से जाप – जीरो वॉट के बल्ब जैसा असर

अधिकांश लोग चलते-फिरते, घर के काम करते हुए या मोबाइल देखते-देखते मंत्र जपने लगते हैं. इससे मन और आत्मा की ऊर्जा मंत्र में शामिल ही नहीं होती. यह ठीक वैसा है जैसे अंधेरे कमरे में जीरो वॉट का बल्ब जलाना. रोशनी तो आती है, पर दिखाई नहीं देती.

दूसरा तरीका: मन से जाप – 10 वॉट के बल्ब जैसी रोशनी

शांत जगह बैठकर मन को केंद्रित कर जपा गया मंत्र शक्ति देने लगता है. इस अवस्था में ध्यान और स्वर दोनों एक दिशा में चलते हैं. ऊर्जा बढ़ती है और परिणाम दिखना शुरू होते हैं.

तीसरा तरीका: आत्मा से जाप – 100 वॉट के बल्ब जैसा प्रभाव

जब आपकी चेतना, सांसें, मन और शरीर एक साथ मंत्र के साथ जुड़ जाएं, तब मंत्र का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. यही वह स्तर है जहां साधक के सातों चक्र सक्रिय होकर ऊर्जा का विशाल प्रवाह तैयार करते हैं. यही कारण है कि प्राचीन काल के मंत्र आज भी उतने ही शक्तिशाली हैं—बस उन्हें साधने की पद्धति कमजोर पड़ गई है. सही भाव, सही एकाग्रता और आत्मिक ऊर्जा के साथ किया गया जाप जीवन के अंधकार को सचमुच प्रकाश में बदल सकता है.

ये भी पढ़ें: व्यापार में आ रही रुकावटें होंगी दूर, इन उपायों से मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा 

Previous article Auto Rickshaws में सिर्फ 3 ही टायर क्यों होते हैं? अच्छे-अच्छों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
Next article Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर में कब है प्रदोष व्रत, जानें तारीख, समय और आसान पूजा विधि
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel