[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Pradosh Vrat 2026: 16 मार्च को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री और विधि

Pradosh Vrat 2026: 16 मार्च को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री और विधि

0
Pradosh Vrat 2026: 16 मार्च को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री और विधि
भगवान शिव

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. प्रदोष व्रत जिस दिन रखा जाता है, उसी दिन के आधार पर इस व्रत का नाम रखा जाता है. चूंकि इस बार प्रदोष व्रत 16 मार्च 2026, सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इस व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. इस दिन भोलेनाथ की आराधना की जाती है और व्रत रखा जाता है.

पूजा सामग्री (Puja Samagri List)

  • शुद्ध जल
  • गंगाजल
  • कच्चा दूध
  • दही
  • शहद
  • बेलपत्र
  • धतूरा
  • शमी के पत्ते
  • आक के फूल
  • सफेद चंदन
  • अक्षत
  • रोली
  • कलावा
  • कपूर
  • रूई की बत्ती
  • घी
  • फल
  • मिठाई
  • प्रदोष व्रत कथा की पुस्तक
  • धूप
  • दीप
  • आरती की थाली

प्रदोष व्रत 2026: शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 16 मार्च 2026, सुबह 09:40 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 17 मार्च 2026, सुबह 09:23 बजे तक
  • पूजा का सबसे शुभ समय (प्रदोष काल): शाम 06:30 बजे से रात 08:54 बजे तक

पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें. साफ कपड़े पहनकर मंदिर के सामने बैठें और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. दिन भर सात्विक रहें. संभव हो तो निराहार रहें या फलाहार लें. मानसिक रूप से भगावन शिव के मंत्रो का जाप करते रहें.

शाम को सूर्यास्त से थोड़ा पहले पुनः स्नान करें. स्वच्छ सफेद वस्त्र पहनना शुभ होता है. शिवलिंग पर सबसे पहले जल, फिर पंचामृत और अंत में गंगाजल अर्पित करें. शिव जी को चंदन का तिलक लगाएं. फिर बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाएं. घी का दीपक जलाकर प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें. इसके बाद भगवान शिव की आरती करें और उनसे अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें. पूजा के अगले दिन शुभ मुहूर्त पर पारण कर व्रत समाप्त करें.

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Previous article 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स
Next article ईरान के ‘शाहेद’ की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया ‘लुकास’, सुपरपॉवर US ने ‘चीन वाला धंधा’ क्यों अपनाया?
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel