[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Numerology: ये 3 मूलांक वाले होते हैं रोमांस और प्यार में सबसे आगे, प्यार अक्सर पहुंचता है शादी तक!

Numerology: ये 3 मूलांक वाले होते हैं रोमांस और प्यार में सबसे आगे, प्यार अक्सर पहुंचता है शादी तक!

0
Numerology: ये 3 मूलांक वाले होते हैं रोमांस और प्यार में सबसे आगे, प्यार अक्सर पहुंचता है शादी तक!
रोमांटिक स्वभाव वाले मुलांक के लोग (एआई तस्वीर

Numerology: मूलांक एक विशेष अंक होता है. यह अंक व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में बताता है. ये 1 से लेकर 9 नंबर तक होते हैं. प्रत्येक मूलांक के लोग स्वभाव में एक-दूसरे से बेहद अलग होते हैं. कुछ मूलांक के लोगों में आत्मविश्वास बहुत ज्यादा होता है. कुछ शांत और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं, तो कुछ में बहुत ही रोमांटिक मिजाज होता है. ये लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका को स्पेशल फील कराने में कोई कमी नहीं छोड़ते. यह अपने पार्टनर से बहुत ही ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं. यह अपनी भावनाएं छुपाने की जगह अपने प्रेमी-प्रेमिका को अपने कार्यों से दिखाने और बोलकर बताने में विश्वास करते हैं. चलिए जानते हैं ये खास मूलांक कौन-कौन से हैं.

मूलांक 4 (जन्मतिथि 4, 13, 22 और 31)

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. ये लोग बहुत खुले मिजाज के होते हैं. इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है. यह ज़िंदगी के हर पल को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं. ये लोग विशेष रूप से स्वभाव से बहुत ही रोमांटिक होते हैं. इन्हें अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना बेहद पसंद होता है. ज्यादातर इस मुलांक के लोग स्वयं अपने लिए पार्टनर चुनते हैं और उसके साथ अपनी ज़िंदगी बिताना चाहते हैं. यह लोग अपनी पार्टनर को अपने दिल की बात खुलकर बताने में विश्वास रखते हैं.

मूलांक 6 (जन्मतिथि 6, 15, 24)

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है. ये लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं. यह लोग जल्दी किसी से जुड़ते नहीं हैं, लेकिन जब किसी के साथ रिश्ते में जाते हैं तो भावनात्मक रूप से पूरी तरह से जुड़ जाते हैं.  इस मुलांक के जातकों का प्रेम शादी के बंधन तक जा सकता है. यह अपने पार्टनर के साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताने में विश्वास रखते हैं.

मूलांक 9 (जन्मतिथि 9, 18 और 27)

9, 18 और 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है. यह अपने पार्टनर से बहुत ही प्यार करते हैं. पार्टनर की खुशी के लिए यह कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. इन लोगों में आत्मविश्वास बहुत ज्यादा होता है. यह अपनी मेहनत से ज़िंदगी में कुछ भी कर दिखाने की क्षमता रखते हैं. कई बार इन्हें प्रेम विवाह के संबंध में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह हार नहीं मानते. कई बार यह परिवार और परिवार द्वारा बनाई गई सीमाओं के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह करते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: 1, 2, 3, 4 और 5 मूलांक वालों के लिए साल 2026 लेकर आएगा कई सरप्राइज, जानें क्या बड़े बदलाव लाएगा नया साल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Raskadam Recipe: अनोखी है बंगाली मिठाई रसकदम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Next article 12/12 Portal 2025: आज ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का दिन, जानें 12-12 पोर्टल का आध्यात्मिक महत्व
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel