[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion नरसिंह जयंती 2026, जब भक्त की रक्षा के लिए खुद भगवान बने अद्भुत रूप

नरसिंह जयंती 2026, जब भक्त की रक्षा के लिए खुद भगवान बने अद्भुत रूप

0
नरसिंह जयंती 2026, जब भक्त की रक्षा के लिए खुद भगवान बने अद्भुत रूप
इस दिन है अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक नरसिंह जयंती

Narasimha Jayanti 2026: हमारे धर्म में माना जाता है कि जब-जब धरती पर बुराई बढ़ती है, तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर संतुलन बनाते हैं. इन्हीं अवतारों में से एक है नरसिंह अवतार—जो उनका चौथा अवतार माना जाता है. इस अवतार का मकसद था अपने परम भक्त प्रह्लाद को बचाना और अत्याचारी राजा हिरण्यकशिपु का अंत करना. खास बात ये थी कि हिरण्यकशिपु को ऐसा वरदान मिला हुआ था कि उसे न इंसान मार सकता था, न जानवर, न देवता—यानी वो खुद को अजेय समझने लगा था.

नरसिंह जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

नरसिंह जयंती हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. काशी पंचांग के अनुसार 2026 में यह तिथि 29 अप्रैल को शाम 7:51 बजे शुरू होगी और 30 अप्रैल को रात 9:12 बजे खत्म होगी. उदया तिथि के आधार पर यह पर्व 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 4:17 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा.

नरसिंह जयंती का महत्व

नरसिंह जयंती सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक भी है. मान्यता है कि इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं, ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें एकादशी व्रत के समान पुण्य मिलता है और अंत में बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है.

नरसिंह अवतार और प्रह्लाद की कहानी

अब आते हैं इस कहानी के सबसे दिलचस्प हिस्से पर. हिरण्यकशिपु एक बहुत ही घमंडी और क्रूर राजा था. उसने खुद को भगवान मान लिया था और चाहता था कि सब उसकी ही पूजा करें. लेकिन उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का सच्चा भक्त था. हिरण्यकशिपु ने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार भगवान ने उसे बचा लिया. जब उसका अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया, तब भगवान विष्णु नरसिंह रूप में प्रकट हुए—आधा इंसान, आधा शेर. उन्होंने हिरण्यकशिपु को मारकर प्रह्लाद की रक्षा की और यह साबित कर दिया कि सच्चे भक्त की रक्षा भगवान जरूर करते हैं.

ये भी पढ़ें: कब है नरसिंह चतुर्दशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वराह अवतार और बदले की शुरुआत

भागवत पुराण के अनुसार, इससे पहले भगवान विष्णु ने वराह (सूअर) अवतार लिया था और हिरण्याक्ष नाम के राक्षस का वध किया था, जो हिरण्यकशिपु का भाई था. अपने भाई की मौत से गुस्साए हिरण्यकशिपु ने बदला लेने की ठान ली. उसने सोचा कि अगर उसे भगवान को हराना है, तो उसे बहुत बड़ी शक्ति चाहिए.

कठोर तपस्या और ब्रह्मा का वरदान

हिरण्यकशिपु जंगलों में जाकर कठोर तपस्या करने लगा. उसकी तपस्या इतनी भयानक थी कि पूरे ब्रह्मांड में डर और संकट फैल गया. आखिरकार भगवान ब्रह्मा उसकी तपस्या से खुश होकर प्रकट हुए और बोले—“बताओ, क्या वरदान चाहिए?” पहले तो हिरण्यकशिपु ने अमरता मांगी, लेकिन ब्रह्मा जी ने साफ कहा कि यह संभव नहीं है, क्योंकि हर किसी को एक दिन मृत्यु का सामना करना ही पड़ता है.

चालाकी से मांगे गए वरदान

अब हिरण्यकशिपु ने चालाकी दिखाई. उसने सीधे अमरता नहीं मांगी, बल्कि ऐसी शर्तें रख दीं कि वो लगभग अमर जैसा बन जाए. उसने कहा—

  • उसे न कोई इंसान मार सके, न जानवर
  • न दिन में मरे, न रात में
  • न घर के अंदर, न बाहर
  • न जमीन पर, न आसमान में
  • न किसी हथियार से
  • न देवता मारें, न राक्षस

उसे लगा कि अब उसकी मौत नामुमकिन हो गई है.

भगवान की लीला और अंत

लेकिन भगवान की लीला भी निराली होती है. उन्होंने नरसिंह रूप लेकर हर शर्त का रास्ता निकाल लिया. न वो पूरी तरह इंसान थे, न जानवर. उन्होंने संध्या समय (न दिन, न रात), घर की दहलीज पर (न अंदर, न बाहर), अपनी जांघ पर बैठाकर (न जमीन, न आसमान) और अपने नाखूनों से (न हथियार) हिरण्यकशिपु का वध कर दिया. इस तरह भगवान ने दिखा दिया कि चाहे कितना भी बड़ा अहंकार क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा धर्म और भक्ति की ही होती है.

Previous article पटना मेट्रो से 10 मिनट में पूरा हुआ भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक का सफर, सीएम सम्राट ने दिया आदेश
Next article Splitsvilla 16 कंटेस्टेंट पर हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, देखकर दहल जाएंगे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel